shanidev aarti 2021 1 ganeshavoice.in इन राशि वालों पर 11 अक्टूबर तक बरसेगी शनिदेव की कृपा, कहीं आप तो नहीं : shanidev
ग्रह गोचर नवग्रह राशिफल

इन राशि वालों पर 11 अक्टूबर तक बरसेगी शनिदेव की कृपा, कहीं आप तो नहीं : shanidev

shanidev : शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। कहते हैं कि अगर शनिदेव shanidev की कृपा किसी पर हो जाए तो उसके हर काम बनते चले जाते हैं और वो व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है। लेकिन अगर शनि shanidev कुपित हो जाएं तो एक राजा को भी भिखारी बनते देर नहीं लगती। ज्योतिष की मानें ​तो जीवन में हर व्यक्ति को कभी न कभी शनिदेव shanidev की कृपा भी मिलती है और प्रकोप भी सहना पड़ता है। कुंडली में शनि किस भाव में बैठे हैं, ज्योतिष विशेषज्ञ इसे देखकर उनकी कृपा और प्रकोप का अंदाजा लगाते हैं।

shanidev aarti 2021 1 ganeshavoice.in इन राशि वालों पर 11 अक्टूबर तक बरसेगी शनिदेव की कृपा, कहीं आप तो नहीं : shanidev

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

शनि बहुत धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। ये एक राशि से दूसरी राशि तक पहुंचने में करीब ढाई वर्ष लेते हैं। इसे ही शनि की ढैय्या कहा जाता है। कहते हैं कि अगर शनि किसी की कुंडली में शुभ भाव में बैठे हों तो साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान भी शुभ फल मिलते हैं। वर्तमान में शनि मकर राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं और 11 अक्टूबर तक इसी अवस्था में मकर राशि में ही रहेंगे। इस बीच शनि की शुभ स्थिति इन पांच राशियों पर पड़ेगी. यानी इन पांच राशियों के लिए 11 अक्टूबर तक का समय काफी शुभ है।

वृष राशि :
इस राशि के लोगों के लिए शनि शुभ अवस्था में हैं। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कहीं से फंसा हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। रुके हुए काम बनने के आसार हैं और मान सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं।

कर्क राशि :
शनिदेव की व्रकी चाल से आपके लिए भी शुभ है। इस बीच कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी का कोई मामला अगर अटका हुआ है तो इस बीच उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार में सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में अक्तूबर तक आपको शुभ फल मिलने के संकेत हैं। इसलिए मेहनत में कसर न छोड़ें।

सिंह राशि :
शनि का वक्री होना सिंह राशि के लिए वरदान है। 11 अक्टूबर तक का समय आपके लिए पूरी तरह अनुकूल हैं। इस दौरान जो भी काम करेंगे, सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होगा और ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिए फायेदमंद साबित होंगे। इस समय का पूरा लाभ उठाएं।

इन राशि के लोगों की देर से होती है शादी, जानिए क्या है कारण… Astrology

कन्या राशि :
आप जिन कामों के लिए अब तक परेशान हो रहे थे, जल्द ही वो काम बनने की उम्मीद है। 11 अक्टूबर तक का समय आपके लिए बहुत बेहतरीन रहने वाला है। ऐसे में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के साथ निपटाएं ताकि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप पूरा फल मिल सके। रूके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं, जिससे आपको काफी मुनाफा मिल सकता है।

मीन राशि :
नौकरी में तरक्की होने की प्रबल संभावना है। जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए भी ये समय काफी मुनाफा देने वाला है। धन आगमन से परिवार में खुशियां आएंगी। तमाम रिश्ते बेहतर होंगे।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged mathura ke shanidev, shanidev
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in