deepika ranveer wedding 1200 1
जीवन मंत्र राशिफल लाल किताब

इन राशि के लोगों की देर से होती है शादी, जानिए क्या है कारण… Astrology

Astrology : कहते हैं कि शादी के लिए जोड़ियां आसमान में बन जाती है। जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो वो अपनी तकदीर साथ लेकर आता है। बड़ा होकर वो किस मुकाम तक पहुंचेगा, कब और किससे उसकी शादी होगी और कैसा वैवाहिक जीवन चलेगा, ये स​ब कुछ हर बच्चा अपने साथ लेकर आता है। इसीलिए अक्सर ज्योतिष विशेषज्ञ कुंडली देखकर ही लोगों के बारे में काफी कुछ पहले से ही बता देते हैं। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जिनका विवाह अक्सर देर से होता है। आप भी जानिए उन राशियों के बारे में…

deepika ranveer wedding 1200 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

मेष राशि : Astrology
इस राशि के लोग वैसे तो काफी भावुक और समझदार होते हैं, लेकिन अगर इनका जीवन परिवार की ​जिम्मेदारियों में उलझ जाए तो ये खुद के बारे में नहीं सोच पाते। ऐसे में शादी को लेकर भी ये बार बार अपना मूड बदलते रहते हैं। इस कारण इनका विवाह जल्दी नहीं हो पाता। ये लोग जीवन को स्वतंत्र होकर जीना पसंद करते हैं। कई बार इनके इस स्वभाव का असर इनके संबन्धों पर भी होता है।

मिथुन राशि: Astrology
इस राशि के लोग अपने करियर को लेकर बहुत सजग होते हैं। कई बार तो ये करियर को आगे बढ़ाने में इतने व्यस्त हो जाते हैं, कि शादी करने को जल्दी राजी ही नहीं होते। शादी ये तभी करते हैं, जब इन्हें इनके मन का पार्टनर मिल जाता है। इन्हें बुद्धिमान, स्मार्ट और चंचल स्वभाव के लोग पसंद आते हैं।

वृश्चिक राशि : Astrology
इस राशि के लोग कामुक और काफी रहस्यमयी होते हैं। ये क्या सोचते हैं, उसे आसानी से लोगों को जाहिर नहीं होने देते। इन पर लोगों की बात का कोई असर नहीं होता। ये वही करते हैं, जो करना चाहते हैं। जब तक ये खुद किसी से प्रभावित न हों, तब तक ये शादी के लिए हां नहीं कहते। यही वजह है कि इनकी शादी में अक्सर देर होती है।

जीवन में 4 पैसो का रहस्य क्या है, कभी नही सुना होगा इस बारे में

धनु राशि : Astrology
इस राशि के लोगों को बंधन में बंधकर रहना पसंद नहीं होता। इसलिए ये लोग शादी से दूर भागने की कोशिश करते हैं। स्वभाव से ये लोग विवेकी, दयालु व बुद्धिमान माने जाते हैं। ये शादी के बंधन में तभी बंधने को तैयार होते हैं, जब इनका पार्टनर इन्हें इनकी स्थिति के अनुसार स्वीकार करने को तैयार होता है।

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से बचने के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें ये उपाय

कुंभ राशि : Astrology
इस राशि के लोग जीवन में इतना संघर्ष कर चुके होते हैं, कि इन्हें आसानी से किसी पर भरोसा नहीं हो पाता। इसलिए ये बहुत फूंक फूंककर कदम रखते हैं। कई बार इसी वजह से इनके विवाह में देरी हो जाती है। हालांकि अगर इनका पार्टनर अच्छा हो तो ये उसका पूरा साथ निभाते हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in