November 2021 Lucky Zodiac Sign : नवंबर महीने में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। 2 नवंबर में बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 21 नवंबर को गुरु कुंभ राशि में और 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा शुक्र धनु राशि में रहेंगे और शनि मकर। ग्रहों-नक्षत्रों की ये स्थिति 4 राशि वालों के लिए विशेष तौर पर लाभकारी साबित होगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं जिनसें जुड़े लोगों के लिए नवंबर का महीना भाग्यशाली रहने वाला है।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
कर्क राशि:
नवंबर महीना आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के आसार दिखाई दे रहे हैं। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा से लाभ प्राप्त हो सकता है। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। बॉस के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार में भी प्रगति संभव है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। निवेश के लिए महीना काफी अच्छा दिखाई दे रहा है।
सबसे ज्यादा बुद्धिमान होते हैं इन तारीखों को जन्म लोग, करते हैं अपना बिजनेस
वृश्चिक राशि:
इस राशि वालों के लिए भी ये महीना शुभ रहेगा। हर प्रकार की परेशानियां दूर हो सकती हैं। नये व्यापार में रुचि बढ़ेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। जिसकी सब तारीफ करेंगे। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पैसों की बचत कर सकेंगे। आर्थिक दिक्कतों का इस पूरे महीने शायद ही सामना करना पड़े।
शरीर की बनावट बताती है कि आप धनवान rich बनेंगे या नहीं
धनु राशि:
कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए ये महीना शुभ रहेगा। कोई न कोई लाभ मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लव पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
क्या आप जानते हैं कि कितना पुराना है हिन्दू धर्म, रोचक जानकारी
मीन राशि:
इस राशि वालों को सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। समय का भरपूर लाभ उठाएं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।