Mangal Rashi Parivartan December 2021: नवग्रहों में सेनापति की भूमिका निभाने वाले मंगल ग्रह 5 दिसंबर 2021 को अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं और 4 जनवरी 2022 तक इस राशि में रहेंगे। मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर कई राशि वालों के लिए खास होने वाला है। खासतौर से इस गोचर से 4 राशि वालों को लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। धन संबंधी दिक्कतें जल्दी दूर होंगी। नौकरी में प्रमोशन के जबरदस्त योग बन रहे हैं।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
मिथुन: इस राशि वालों को इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप हर काम को जोश और उत्साह के साथ पूरा करेंगे। आपको हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। सैलरी बढ़ सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रतीयोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
चूहे और छछूंदर का घर में रहना शुभ या अशुभ : Shakun Apshakun
सिंह: इस राशि वालों के लिए मंगल का गोचर लाभप्रद साबित होगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में तरक्की हासिल होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी के आसार हैं। बिजनेस वालों के लिए भी समय लाभकारी साबित होगा। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शानदार पति साबित होते हैं इन राशि के युवक, जानिए कैसे
कन्या: इस राशि वालों के लिए ये अवधि विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकती है। वित्तिय स्थिति पहले से मजबूत होगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपने कोई कर्ज ले रखा है तो उससे मुक्ति मिल सकती है। छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिससे धन लाभ होने के भी आसार रहेंगे। इस गोचर के दौरान शैक्षणिक प्रगति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
घर में धन की बारिश करा सकता है ये छोटा सा काम : Vastu tips
मीन: इस राशि वालों के लिए ये अवधि विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी। आमदनी में वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। सुखों में वृद्धि होगी। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। नई नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। करियर में अच्छा मुकाम हासिल कर पायेंगे। बिजनेस वालों के लिए भी समय शुभ साबित होगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।