Untitled design 2021 05 08T121745.290 1 ganeshavoice.in इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा साल 2022 : Horoscope 2022
ज्योतिष जानकारी राशिफल

इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा साल 2022 : Horoscope 2022

Horoscope 2022 : नव वर्ष (New Year 2022) आते ही मन में नई उम्मीदें भी जागने लगती हैं। लोग नए संकल्प लेते हैं, साथ ही जीवन में नए परिवर्तन का इंतजार करते हैं। यहां आज हम आपको बताएंगे कि ज्योतिष के अनुसार से नया साल किस किस के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है।

Untitled design 2021 05 08T121745.290 1 ganeshavoice.in इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा साल 2022 : Horoscope 2022

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए नया साल अपनी झोली में काफी कुछ लेकर आने वाला है। ये भी कह सकते हैं कि ये साल इनके लिए काफी लकी रहेगा, क्योंकि हर तरफ से खुशियों की बौछार होगी। आने वाले साल में इस राशि के लोगों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। अच्छी आमदनी होने के साथ कैरियर में भी अच्छी ग्रोथ होने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर आपके काम को सराहना मिलेगी। जीवन में भौतिक सुख बढ़ेंगे और प्रेम संबन्ध और मजबूत होंगे।

2022 में शनि किसी करेंगे मालामाल और किसे करेंगे बेहाल, जानिए अभी 

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए भी आने वाला साल 2022 धन-धान्य और सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। ये साल पैसों के निवेश के लिए भी अच्छा रहेगा, साथ ही आपको यात्राएं करने का मौका मिलेगा। कुछ यात्राएं व्यापार से संबन्धित और धन की बढ़ोतरी करने वाली भी हो सकती हैं। अगर आप नौकरी को बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो नया साल इसके लिए उपर्युक्त रहेगा। आपकी आमदनी बेहतर होगी और सेहत अच्छी होगी।

8, 17, व 26 तारीख को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022 ? 

धनु राशि
धनु राशि के लोग जो लंबे समय से साढ़ेसाती के कष्ट झेल रहे हैं, उन्हें अगले साल इससे मुक्ति मिलेगी। शनि जब जाते हैं, तो काफी कुछ देकर जाते हैं। ऐसे में आपकी भी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है, साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी कम होंगी। नई नौकरी मिल सकती है, या आपको प्रमोशन और सैलरी में अच्छी खासी वृद्धि मिल सकती है। आपका सामाजिक कद बढ़ेगा और परिवार वालों से खूब प्यार मिलेगा।

इस तरह के लड़कों की दीवानी हो जाती हैं लड़कियां : Girls get addicted

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए भी साल 2022 काफी अच्छा होने वाला है। इस साल में माता लक्ष्मी की आपको विशेष कृपा मिलेगी। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। आपके कार्यस्थल पर काम की प्रशंसा होगी, जिसके कारण आपको प्रमोशन भी​ मिल सकता है। आपके बॉस से रिश्ते मधुर रहेंगे।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

Tagged Horoscope 2022
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in