1589362737 142 ganeshavoice.in Vastu बांसुरी के 10 फैक्ट, जो बदल देंगे आपके जीवन को
वास्तु टिप्स ज्योतिष जानकारी

Vastu बांसुरी के 10 फैक्ट, जो बदल देंगे आपके जीवन को

सहारनपुर। बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को बेहद ही प्रिय है। बांसुरी के जरिए ही श्रीकृष्ण ने हर किसी को मंत्रमुग्ध किया। बांसुरी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी कि देवकाल में। आज इस आर्टिकल में हम आपको बांसुरी से जुड़े 10 फैक्ट बताएंगे। इसके अलावा यह भी जानकारी देने का प्रयास करेंगे कि बांसुरी के जरिए कैसे आप अपने मकान व दुकान के वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं।

1. बांसुरी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है।

2. बांसुरी की अभिव्यक्त शक्ति अत्यंत विविधतापूर्ण है, उससे मधुर संगीत बजाया जाता है।

बनना है करोड़पति तो बिल्ली की जेर का यह उपाय जरुर आजमाएं

3. बांसुरी प्राकृतिक आवाजों की नकल करने में निपुण है, उससे कई तरह के पक्षियों के आवाज की हू-ब-हू नकल की जा सकती है।

4. बांसुरी घर के वातावरण में मौजूद समस्त नकारात्मक शक्तियों को समाप्त करके सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय करने का कार्य करती है।

5. बांसुरी बांस से बनी होती है तथा इसके पौधे को दिव्य माना जाता है। अत: घर में बांसुरी का प्रयोग करके कई तरह से लाभ उठाया जा सकता है।

6. ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति अपनी नौकरी से परेशान रहता हैं, वह अपने घर में बांसुरी रखें , बांसुरी उसकी सारी मुश्किलें आसान कर सकती है।

हमारे ज्योतिषचार्य से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त करें। यहां क्लीक करें।
7. अगर कोई काफी मेहनत के बाद भी अपने बिजनेस में सफलता हासिल नहीं कर पा रहा है तो उसे बांस की बनी बांसुरी अपने दुकान में रखनी चाहिए इससे व्यापार में उन्नति होती है।

8. नए व्यवसाय का आरंभ और ईश्वर का पूजन करते समय अपने दुकान की छत पर दो बांसुरी चिपकानी चाहिए या टांग देनी चाहिए। यह बांसुरी अच्छी सफलता दिलाने में मददगार साबित होता है।

9. बांसुरी से निकलने वाला स्वर प्रेम की बरखा करता है। जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां प्रेम और धन की कोई कमी नहीं रहती है।
10. बांसुरी के संबंध में एक धार्मिक मान्यता है कि जब बांसुरी को हाथ में लेकर हिलाया जाता है तो बुरी आत्माएं दूर हो जाती हैं और जब इसे बजाया जाता है तो घरों में शुभ चुंबकीय प्रवाह का प्रवेश होता है।

हमारे ज्योतिषचार्य से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त करें। यहां क्लीक करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *