White Topaz Benefits : ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह के लिए खास रत्न हैं। बृहस्पति ग्रह को मजबूत बनाने के लिए पीला पुखराज (Yellow Topaz) रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। पुखराज (Topaz) के कई प्रकार हैं। जिसमें से एक सफेद पुखराज (White Topaz) ज्ञान में वृद्धि के लिए धारण किया जाता है। साथ ही इसे पहनने से धन में वृद्धि, संतान प्राप्ति और योग्यता में भी बढ़ोतरी होती है। क्योंकि यह शुक्र का रत्न है. सफेद पुखराज (White Topaz ) जहां कुछ राशि वालों के लिए शुभ होता है, वहीं कुछ के लिए अशुभ. सफेद पुखराज के बारे में जानते हैं।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
सफेद पुखराज (White Topaz)
ज्योतिष के मुताबिक जब गुरु, शुभ ग्रह रहे, फिर भी शुभ फल ना मिले तो ऐसे में पीला पुखराज धारण करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जब गुरु की महादशा प्रभावी हो तब भी पीला पुखराज पहनना चाहिए। इसके अलावा गुरु, मंगल और चंद्र की राशि के लोग पुखराज पहन सकते हैं। गुरु की राशियों में धनु और मीन हैं। मंगल की राशियों में मेष और वृश्चिक है। इसके अलावा चंद्र की कर्क राशि है। इन सभी राशियों से संबंधित लोगों को पुखराज पहनने से लाभ होता है। वहीं वृष, तुला, मकर और कुंभ लग्न की राशियों को इसे धारण नहीं करना चाहिए। ज्योतिष के मुताबिक इन राशि के लोगों को सफेद पुखराज पहनना घातक हो सकता है।
अशुभ नहीं शुभ भी होता है काला रंग, इन लोगों की चमकाता है किस्मत
सफेद पुखराज पहनने के फायदे (White Topaz Benefits)
सफेद पुखराज शुक्र ग्रह का रत्न है। इसे शुक्र ग्रह से संबंधित सभी शुभ फल पाने के लिए पहना जाता है। शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना गया है। इनकी शुभता लिए सफेद पुखराज पहना जाता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।