Sun Transit 2022
ग्रह गोचर राशिफल

Sun Transit 2022 सूर्य करेंगे मकर राशि में प्रवेश, सभी राशियों पर पड़ेगा क्या असर

Sun Transit 2022 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी 2022 मकर संक्रांति के दिन मकर राशि में प्रवेश (Sun Transit 2022) करने जा रहे हैं। जब भी किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। सूर्य देव एक राशि में लगभग 30 दिन तक रहते हैं। सूर्य देव का राशि परिवर्तन (Sun Transit 2022) कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य के गोचर का सभी राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव…

Sun Transit 2022

Sun Transit 2022
Sun Transit 2022

Batuka Bhairav बड़े से बड़े संकट से बचाती बटुक भैरव की साधना

सपने में पूर्वजों के दिखने का मतलब? क्या है संकेत Dream Interpretation

मेष राशि: (Sun Transit 2022) सूर्य का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भरपूर वृद्धि और सफलता मिलेगी। इस समय सूर्य की अन्य तीन ग्रहों के साथ युति होगी, जिसके चलते आप हर कार्य को पूरा करने में सक्षम होंगे।

वृषभ राशि (Sun Transit 2022) : सूर्य का गोचर आपके लिए थोड़ा मुसीबतें पैदा कर सकता है। दरअसल वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव और सूर्य देव में शत्रुता का भाव है। इसलिए इस अवधि में काम को लेकर कोई भी नया प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ उतना नहीं मिलेगा। पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इसके अलावा, पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मिथुन राशि: इस दौरान आपको यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें। भावनात्मक जीवन में आप असंतोष का अनुभव कर सकते हैं। जमीन से जुड़े मामलों में निवेश से बचें। आपकी मां को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शनिदेव से सीधा संबंध होता है इस तारीख को जन्मे लोगों का 

कर्क राशि: इस राशि वालों को करियर लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी छवि खराब करने की कोशिश की जा सकती है। इस दौरान आपको हर काम में सफलता बड़ी ही देरी से मिलने के आसार रहेंगे। हर क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि: सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं और गोचर की इस अवधि में वो आपके षष्ठम भाव में होंगे। सूर्य के गोचर की यह अवधि छात्रों के लिए बेहतरीन सिद्ध होगी। सिंह राशि में धन योग भी बन रहा है। इसलिए आपको अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

Sun Transit 2022
Sun Transit 2022

कन्या राशि: जिन लोगों को रोजगार और अपने करियर की चिंता है उनके लिए ये गोचर शानदार साबित होगा। कन्या राशि के लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

महिला को इस हालत में देखने से लगता है घोर पाप Garuda Purana

तुला राशि: सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन के दौरान आपको प्रेम संबंध में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शेयर बाजार में किसी भी तरह की भागीदारी से बचें अन्यथा नुकसान के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के करियर में बदलाव और नई नौकरी लग सकती है। वहीं इन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं औऱ सूर्य ग्रह और मंगल में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मनोवांछित फल देने वाला होगा।

धनु राशि: इस गोचर के समय सूर्य आपके द्वितीय भाव में विराजमान होंगे। जिससे आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी राशि में धन योग का निर्माण भी होगा। जिससे आपको अपने आर्थिक जीवन में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बनेंगे।

हर साल इस मंदिर में होता है चमत्‍कार, आप रह जाएंगे हैरान 

मकर राशि: इस राशि वालों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। खान-पान में विशेष सावधानी बरतनी होगी। बाहर का खाना खाने से बचें। सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी।

कुंभ राशि: इस राशि के लोगों के लिए ये योग अधिक मेहनत करवाने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपके खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है इसलिए सतर्क रहें।

मीन राशि: सूर्य के इस गोचर में मीन राशियों के जातकों को अपने अहंकार को किनारे रखकर अपने जीवनसाथी से शांतिपूर्वक और धैर्य के साथ करना होगा। वहीं इस गोचर काल के दौरान आपको अपने संबंधित कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in