solar eclipse 2022 1 ganeshavoice.in सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव Solar eclipse 2021
ज्योतिष जानकारी राशिफल

सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव Solar eclipse 2021

Solar eclipse 2021 : साल 2021 का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 4 दिसंबर 2021 (शनिवार) को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। सूर्य ग्रहण पंचांग के मान्यता के अनुसार शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। सूर्य और शनि के मध्य पिता और पुत्र का संबंध है। माना जाता है कि जब ग्रहण की स्थिति बनती है तो सूर्य की शक्ति कमजोर पड़ जाती हैं।

solar eclipse 2022 1 ganeshavoice.in सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव Solar eclipse 2021

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 4 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो लगभग चार घंटे बाद दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पूरा होगा। यह वलयाकार सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1.42 बजे शुरू होगा और शाम 6.41 बजे खत्म हो जाएगा। करीब चार घंटे ग्रहण रहेगा।
यदि आपके कोई संबधी, दक्षिण अफ्रीका , ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में या ऐसे देश में रह रहे हैं, जहां सूर्य ग्रहण दिखने की संभावना है, आप वहां के समयानुसार उन्हें इसकी जानकारी दे सकते हैं और हिन्दू परंपराओं के अनुसार सूतक, ग्रहण के दौरान रखने वाली सावधानियों के बारे सचेत कर सकते हैं।

इस राशि के लड़कों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं लड़कियां

क्या होता है सूर्य ग्रहण ?
जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है। यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है।

धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

भारत में ग्रहण का धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी है। ज्योतिष अनुसार ग्रहण लगना अच्छा नहीं माना गया है क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। इसलिए ग्रहण काल में कई तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण की समाप्ति के बाद दान-पुण्य करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता।

सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा, इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसे शाम को लगभग 5:52 बजे अरुणाचल प्रदेश में दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के पास से देखा जा सकेगा, जबकि लद्दाख के उत्तरी हिस्से में ये शाम लगभग 6 बजे दिखाई देगा। ज्योतिष के अनुसार, पूर्ण ग्रहण पर ही सूतक काल मान्य होता है। आंशिक या उपछाया पर ये नियम लागू नहीं होते हैं।

ऐसी उंगली वालों से हमेशा रहें बचकर, कभी भी दे सकते हैं धोखा 

इन राशियों पर पड़ेगा असर

ग्रहण के समय सूर्य वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में मौजूद होगा। जिस कारण इन राशि और नक्षत्र के लोगों पर ही इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। आपको ग्रहण के बाद के कुछ दिन हर काम में सावधानी बरतनी होगी। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल और इससे जुड़े नियम मान्या नहीं होंगे, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

मेष -ये ग्रहण शुभ नहीं है। ग्रहण के बाद स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है। दुर्घटना आदि होने की संभावना है, इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृषभ – ये ग्रहण शुभ रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।

मिथुन – किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। मनोकामना पूर्ण होने के संकेत है।

कर्क – मित्रों से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, संतान की ओर से तनाव बना रहेगा।

लाल ब्रेसलेट पहनने के चमत्कारिक फायदे, जानिए अभी

सिंह – ये ग्रहण शुभ व धन लाभ के संकेत दे रहा है। भूमि व भवन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।

कन्या – सूर्य ग्रहण का प्रभाव इस राशि के लिए शुभदायी है। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला – अशुभ प्रभाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और वाद-विवाद से बचें, स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है।

वृश्चिक – सूर्य ग्रहण इसी राशि में रहेगा, जिसकी वजह से मन अशांत रह सकता है। कुछ तनाव इस ग्रहण के बाद संभव है, जिससे कार्य क्षेत्र में असुविधा हो सकती है।

धनु – ये ग्रहण व्ययकारक रहेगा, यानि इस ग्रहण के बाद खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी, विदेश यात्रा के भी योग हैं।

दिसंबर में 4 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, आपकी राशि पर पड़ेगा क्या असर

मकर – ग्रहण का प्रभाव शुभ रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी, वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति के संकेत हैं।

कुंभ – समाज में मान प्रतिष्ठा के साथ धनलाभ होगा। भूमि भवन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।

मीन – प्रभाव अशुभ रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में अरुचि रहेगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। पिता से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

– मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Solar eclipse 2021
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in