Capture 1 1 ganeshavoice.in 5 दिसंबर से बदल जाएगा इन राशि वालों का भाग्य, जानिए अपनी राशि : Planet Transit Predictions
ग्रह गोचर नवग्रह राशिफल

5 दिसंबर से बदल जाएगा इन राशि वालों का भाग्य, जानिए अपनी राशि : Planet Transit Predictions

Planet Transit Predictions : नवंबर माह समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इसलिए ज्योतिष के हिसाब से अब हम बात करेंगे दिसंबर माह की। दिसंबर माह में चार ग्रह अपनी अपनी राशि बदल रहे हैं, जिसका असर कुछ राशियों के जातकों पर पड़ेगा। पांच ऐसी राशियां हैं, जिनके जातकों का भाग्य परिवर्तन होगा।

Capture 1 1 ganeshavoice.in 5 दिसंबर से बदल जाएगा इन राशि वालों का भाग्य, जानिए अपनी राशि : Planet Transit Predictions

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

मंगल : 5 दिसंबर 2021 को मंगल तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर 5 दिसंबर 2021 को सुबह 5:01 बजे से 4 जनवरी 2022, सुबह 4:52 बजे तक रहेगा।

शुक्र : 8 दिसंबर 2021 को शुक्र का धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का मकर राशि में गोचर 8 दिसंबर 2021 को रात्रि 12:56 बजे से 30 दिसंबर 2021 को सुबह 9:57 बजे तक रहेगा। इसके बाद 19 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में ही मार्गी से वक्री हो जाएंगे। शुक्र की वक्री चाल 29 जनवरी 2022 दोपहर 01:00 बजे तक रहेगी और उसके बाद यह मार्गी हो जाएंगे।

2022 में इन राशि वालों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत, धन-धान्य में होगी वृद्धि

बुध : 10 दिसंबर 2021 को बुध का वृश्‍चिक राशि ने निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध का धनु राशि में गोचर 10 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 29 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे तक रहेगा। इसके बाद 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध का गोचर 29 दिसंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर मकर राशि में होगा।

सूर्य : 16 दिसंबर 2021 को सूर्य वृश्कि राशि ने निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य ग्रह 16 दिसंबर 2021 को सुबह 3 बजकर 28 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेगा और 14 जनवरी 2022 दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक गोचर रहेगा।

काला धागा दिलाएगा धन, सुख और समृद्धि, लेकिन बरतें सावधानियां

किन राशि वालों को मिलेगा फायदा

मेष (Aries):
गुरु आपकी राशि के लाभ भाव में विराजमान हैं। लाभ भाव अर्थात एकादश भाव में गुरु विराजमान हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो उन्नती मिलेगी। कारोबार में भी लाभ अर्जित करेंगे। हर तरह की मनोकामना पूर्ण होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बाई बहनों का सहयोग मिलेगा। करियर की दृष्‍टि से भी यह माह शुभ है।

2. मिथुन (Gemini):
बृहस्पति आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। आपको भाग्य और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूर्ण होंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा तो निश्‍चित ही सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियां बढ़ेगी। निजी जीवन और कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे।

लाल ब्रेसलेट पहनने के चमत्कारिक फायदे, जानिए अभी 

सिंह (Leo):
बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवनसाथी और साझेदारी का घर है। इसका मतलब यह है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेश लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

धनु (Sagittarius):
बृहस्पति आपकी राशि के तीसरे घर में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है। मेहनत का फल मिलेगा। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलेगी। आपके लिए जरूरी है कि आलस्य छोड़कर अपने सपने के पीछे भागना प्रारंभ कर दें क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह माह उत्तम है।

इस राशि के लड़कों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं लड़कियां

कुंभ (Aquarius):
बृहस्पति आपकी राशि के पहले भाव में गोचर करेगा। यदि आप किसी के साथ कोई कार्य साझेदारी में कर रहे हैं तो उसमें फायदा मिलेगा। नौकरी बदलने, शहर बदलने और नए व्यवसाय में पैसा लगाने का यह एक उत्कृष्ट समय है। मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन लाभ होगा और पहले किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in