Welcome New Year 2022 : नए साल को नए प्रारंभ के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। अपनी गलत आदतों को छोड़कर लोग नए संकल्प लेते हैं। ऐसे में यदि कुछ शुभ प्रतीकों को घर में लाया जाए तो घर की नकारात्मकता दूर होती है और सुख समृद्धि आती है।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
नारियल
नारियल में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश निवास करते हैं। इसीलिए किसी भी काम की शुरुआत नारियल को फोड़कर की जाती है। आप भी अपने नव वर्ष के मौके की शुरुआत नारियल से करें। इस दिन एक जटा वाला नारियल घर में लेकर जरूर आएं। इससे त्रिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
ऐसी उंगली वालों से हमेशा रहें बचकर, कभी भी दे सकते हैं धोखा
मोरपंख
मोर पंख को भी काफी शुभ माना जाता है। आप नव वर्ष के मौके पर घर में मोर पंख लेकर आ सकते हैं। माना जाता है कि इससे व्यक्ति का भाग्योदय तेजी से होता है।
इस राशि के लड़कों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं लड़कियां
स्वास्तिक
स्वास्तिक का संबन्ध भगवान गणपति से होता है। भगवान गणेश को शुभकर्ता माना जाता है। ऐसे में आप नव वर्ष के मौके पर स्वास्तिक को ला सकते हैं। ये घर की नकारात्मकता को दूर कर देगा। भगवान गणेश की मूर्ति भी ला सकते हैं।
लाल ब्रेसलेट पहनने के चमत्कारिक फायदे, जानिए अभी
कछुआ
कछुए का संबन्ध घर के लोगों की तरक्की, परिवार की शांति, खुशहाली व सुख समृद्धि से होता है।ये घर में खुशहाली लेकर आता है। ये घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।