Shukra Rashi Parivartan 2021 : ज्योतिष में शुक्र को बृहस्पति के बाद सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सारी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इस ग्रह का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। शुक्र 8 दिसंबर 2021 को अपनी राशि बदल रहे हैं। इस दौरान ये शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे और 30 दिसंबर 2021 तक यहां विराजमान रहेंगे। जानिए शुक्र ग्रह का गोचर किन राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा शुभ रहेगा।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
मेष राशि
इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। आपको इस दौरान लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग लंबे समय से नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं वो इस अवधि में अपना सपना पूरा कर सकते हैं। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार वालों के साथ संबंध और भी मजबूत होने के आसार हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी से अच्छा मुनाफा मिलेगा।
क्या होता है पितृ दोष, इससे क्या परेशानियां हो सकती हैं? यहां जानिए उपाय
वृषभ राशि
इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभप्रद साबित होगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। नई नौकरी मिलने के आसार हैं। यात्रा से धन लाभ होगा। इस अवधि में आप अपने हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। व्यापारियों के लिए भी ये अवधि विशेष रूप से फलदायी साबित होगी।
सफेद मूली से दूर होगी रुपये पैसे की तंगी, एक बार जरुर आजमाएं ये उपाय
मिथुन राशि
इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित होगा। आय में वृद्धि मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। काम के चलते कई यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। जिससे लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
इस मंदिर में महिलाएं करती हैं अपने बाल दान, जानिए रोचक जानकारी
कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए गोचर लाभप्रद साबित होगा। आपको धन लाभ होने के प्रबल आसार रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होने की उम्मीद है। खर्च बढ़ेंगे लेकिन आय अच्छी रहने की वजह से आपको परेशानी नहीं होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।