samudra shastra : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के आधार पर मनुष्य की कुंडली का विश्लेषण किया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र (samudra shastra) में मानव के शरीर अंगों के आकार पर फलित किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र (samudra shastra) में व्यक्ति की हथेली के बारे में कईं ऐसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
samudra shastra
Dream House चाहिए सपनों का घर? जरूर करें चमत्करी उपाय
Unique Rituals यहां टॉयज प्लेन चढ़ाने से पूरी होती है विदेश जाने की इच्छा
सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि व्यक्ति की हथेली से उसके व्यक्तित्व के बारे में जाना सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंग और उनकी बनावट व्यक्ति का व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य बताने में सक्षम है। इसी तरह हथेली का आकार भी व्यक्ति की जिंदगी के राज खोलता है। आज हम जानते हैं कि हथेली का आकार अलग- अलग होने से क्या पता चलता है…
पति और प्रेमी के लिए भाग्यशाली होती हैं ऐसी लड़कियां!
अगर हो बड़ी हथेली
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली का आकार बड़ा होता है, ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहती है। लेकिन इन लोगों को जीवन में पर्याप्त मात्रा में सुखों की प्राप्ति हो जाती है। जानकारों की मानें तो ऐसे लोगों अच्छा जीवन जीते हैं। समय आने पर ऐसे लोगों के पास लगभग सभी सुख-सुविधाएं होती हैं। इन लेटलतीफी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। अगर व्यापार या कार्यस्थल में कोई व्यक्ति लापरवाही कर दे, तो ये तुरंत नाराज हो जाते हैं।
महिला के ब्रेस्ट खोलते हैं उनके कई राज, जानिए अभी
छोटी हथेली
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छोटी हथेली वाले लोग बहुत सुखमय जीवन जीते हैं। इन लोगों का मन पावन होता है। ऐसे लोग भक्ति-भजन आदि में समय व्यतीत करना बहुत पसंद करते हैं। जानकारों के अनुसार छोटी हथेली वाले लोगों के पास जीवन का हरेक सुख होता है। वाले लोग अपना खाली समय नई चीजों के लिए कोशिश करने में बिताना पसंद करते हैं। ये लोग जिज्ञासु होते हैं और कुछ नया सीखकर अपने खाली समय का उपयोग करने में विश्वास करते हैं।
कोमल और कठोर हथेलियां
मान्यता के मुताबिक ऐसा बताया जाता है कि जिन लोगों की हथेलियां कोमल होती हैं यानी हथेली पर मांस अधिक होता है और पूरी हथेली मुलायम रहती है, उन्हें जीवन में अधिक सुखों की प्राप्ति होती है।
जबकि कठोर यानी सख्त हथेलियों वाले लोगों को सुखों की प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती हैं। ऐसे जातक कर्मठ और ईमानदार होते हैं। ये लोग हर काम को समय पर पूरा करने में विश्वास रखते हैं। साथ ही ये लोग टाइम मैनेटमेंट का अच्छा इस्तमाल करते हैं। ये लोग अपने खाली समय में प्रोडक्टिव बने रहना पसंद करते हैं और ये किसी न किसी काम में व्यस्त रहते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।