Pongal 2022 : 14 जनवरी को जहां उत्तर भारत में मकर संक्रांति का त्योहार बनाया जाता है। वहीं दक्षिण भारत में इसी दिन पोंगल (Pongal 2022) मनाया जाता है। पोंगल तमिलनाडु का एक मुख्य त्योहार है। इस पर्व को नए वर्ष की शुरुआत के तौर लगातार चार दिनों तक मनाया जाता है। इस पर्व का पहला दिन भोंगी पोंगल (Pongal 2022) के रुप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान इंद्र की पूजी होती है। मान्यता है कि लोग इंद्रदेव की पूजा प्रदेश में अच्छी फसल के लिए करते हैं। वहीं दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मात्तु पोंगल और चौथे दिन कन्या पोंगल सेलिब्रेट किया जाता है।
Pongal 2022
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पोंगल शुभ मुहूर्त (Pongal 2022 Shubh Muhurat)
पंचांग के मुताबिक 14 जनवरी को पोंगल मनाया जाएगा, वहीं ज्योतिषियों का कहना है कि पहले दिन पोंगल की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 2 बजकर 12 मिनट से है।
क्यों मनाते हैं पोंगल (Pongal 2022 Significance)
पोंगल तमिलनाडु का खास पर्व है। यह फसल और खेती से जुड़ा पर्व है। तमिल कैलेंडर के मुताबिक सूर्य जब 14-15 जनवरी के दिन मकर राशि में गोचर करते हैं तब नए साल की पहली तारीख होती है। साथ ही इस दिन तक धान और गन्ने की फसल तैयार हो जाती है। किसान अपने फसलों से खुश रहते हैं और प्रकृति को आभार प्रकट करते हैं। इस दौरान किसान सूर्य देव, इन्द्रदेव और पशु की पूजा करते हैं।
Read Also-
Omicron : इन वास्तु टिप्स का करें पालन, परफॉर्मेंस रहेगा बेहतरीन
Durga Ashtami दूर होगी हर परेशानी, 10 जनवरी को करें देवी दुर्गा की पूजा
धन की नहीं होगी कमी, मकर संक्राति पर जरूर करें काम
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।