Makar Sankranti
Makar Sankranti : मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व 14 जनवरी 2022 को पूरे देश में हर्ष के साथ मनाया जाएगा। क्योंकि इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। साथ ही अभी ग्रहों के राजकुमार बुध भी शनि देव के साथ मकर राशि में विराजमान हैं।
Makar Sankranti
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसलिए मकर संक्राति पर 3 ग्रहों का संयोग एक साथ होगा। जिसको त्रिग्रही योग भी कहते हैं। ग्रहों के इस विशेष संयोग का लाभ कई राशियों को मिलने जा रहा है। जिसमें ऐसी 4 राशियां हैं, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं वे 4 राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य के गोचर से कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत इस राशि के लोग जनता के बीच अपनी अच्छी छवि बना सकते हैं या इस दौरान उन्हें कोई अच्छा पद मिल सकती है। पिता से संबंधों में सुधार आएगा। इस दौरान आपकी सरकारी नौकरी भी लग सकती है। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और सूर्य देव के मंगल ग्रह मित्र हैं। इसलिए मंगल राशि के जातकों को सूर्य का गोचर शुभ फलदायी साबित होगा।
happy married life सुखी दाम्पत्य जीवन पाने के अचूक और आसान उपाय
सिंह राशि: सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं और गोचर की इस अवधि में वो आपके षष्ठम भाव में होंगे। सूर्य के गोचर की यह अवधि छात्रों के लिए बेहतरीन सिद्ध होगी। सिंह राशि में धन योग भी बन रहा है। खासतौर से सरकारी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मेहनत से ज्यादा उत्तम फल प्राप्त कर सकेंगे। जो जातक जो नौकरी बदलने के इच्छुक हैं, उनके लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। सरकारी नौकरी की इच्छाएं पूरी होने के प्रबल संकेत हैं। जो जातक बिजनेस के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें भी अच्छा मुनाफा मिलेगा।
kajal ke totke चमत्कारी है काजल का ये उपाय, समस्याओं से मिलता है छुटकारा
वृश्चिक राशि: सूर्य देव मकर राशि में गोचर के दौरान आपके साहस-पराक्रम के तृतीय भाव में विराजनाम होंगे। इसलिए वृश्चिक राशि के जातको में भी साहस पराक्रम की वृद्धि इस दौरान हो सकती है। वृश्चिक राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है और वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। पारिवारिक जीवन में आपकी छवि में सुधार होगा, अपने दायित्वों को आप भली- भांति पूरा करेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का विचार इस दौरान आप बना सकते हैं।
Makar sankrati 2022 आपकी राशि पर मकर संक्राति का प्रभाव, दान एवं उपाय
धनु राशि: इस गोचर के समय सूर्य आपके द्वितीय भाव में विराजमान होंगे। जिससे आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी राशि में धन योग का निर्माण भी होगा। जिससे आपको अपने आर्थिक जीवन में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बनेंगे। इस राशि के जातकों को सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें करियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी, सैलरी बढ़ने के प्रबल योग हैं।
Read Also-
Lohri 2022 : 13 जनवरी गुरुवार को मनाएं लोहड़ी, जानें शुभ मुहूर्त
Surya Gochar 2022 : धनवान बन सकते हैं ये राशि वाले जातक
Feng Shui Tips: ये करामाती टिप्स जीवन में भर देंगे रोमांस, वो रहेंगे आपके ही आसपास
Shani Gochar 2022 इन राशि वालों का जाग सकता है सोया हुआ भाग्य
Nutmeg Benefits | अनिंद्रा की समस्या दूर करती है जायफल, जानिए कैसे
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।