Makar Sankranti 2022 : सूर्य 14 जनवरी को राशि मकर राशि में प्रवेश करेगा। (Makar Sankranti 2022) इस दिन पौष शुक्ल की द्वादशी रहेगी। ऐसे में इस दिन सूर्य को साथ भगावान विष्णु की भी पूजा विशेष रूप से की जाएगी। इसके अलावा इस दिन गंगा स्नान, गंगासागर स्नान और दान से भी लाभ मिलेगा।
इस बार मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) को लेकर काशी विद्वानों का मानना है कि इस दिन पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा। क्योंकि इस दिन सूर्य का राशि परिवर्तन दोपहर में होगा। आइए जानते हैं यह मकर संक्रांति किसके लिए खास है।
Makar Sankranti 2022
Money Tips बचाना चाहते हैं कमाया धन तो खाने के वक्त न करें ये गलती
महिलाओं को मिलेंगे शुभ फल और बढ़ेगा देश का पराक्रम
व्यापार करने वालों के लिए है खास
मकर संक्राति इस बार शुक्रवार को पड़ रही है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि शुक्रवार के अधिपति भृगु हैं। इसलिए शुक्र से संबंधित वस्तु जैसे ज्वेलरी, कपड़े, साज श्रंगार, ग्लैमर और सुख-साधन के सामानों का व्यापार करने वालों के लिए मकर संक्रांति शुभ साबित होगा। इसके अलावा महिलाओं की तरक्की होगी. साथ ही सुख के साधन बढ़ेंगे।
महंगाई पर रह सकता है नियंत्रण
इस बार मकर संक्रांति का आगमन बाध की सवारी पर हो रहा है। साथ ही इस मकर संक्रांति का उपवाहन घोड़ा है। जिस कारण शिक्षित और विद्वान लोगों के लिए यह मकर संक्रांति शुभ साबित होगी। हालांकि कुछ लोगों में डर बढ़ सकता है।
सूर्य करेंगे मकर राशि में प्रवेश, सभी राशियों पर पड़ेगा क्या असर
इसके अलावा यह मकर संक्रांति देश के लिए भी शुभ है। महंगाई पर नियंत्रण भी रहेगा और चीजों की कीमतों में कमी आएगी। वहीं इस साल इस साल राजनीतिक हलचल तेज होगी। मकर संक्रांति पर तिल, गुड़ और कपड़ों का दान करने से अशुभ ग्रहों का बुरा प्रभाव कम होगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।