Diseases Risk
Diseases Risk : जनवरी 2022 में शुक्र 5 और बुध 12 दिन तक अस्त रहेगा। साथ ही शनि भी कुछ समय के लिए अस्त होगा। सितारों की ऐसी स्थिति की वजह से मौसम खराब होने और प्राकृतिक आपदा आने और बीमारियों के बढ़ने की आशंका है। इन ग्रहों का असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा। जिससे कुछ लोगों के कामों में रुकावटें आने और धन हानि होने के भी योग बनेंगे।
Diseases Risk शुक्र अस्त का ये होगा प्रभाव शुक्र ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को वैभव, भौतिक सुख, संपन्नता, भोग विलास, प्रेम और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है। वक्री अवस्था में चल रहा शुक्र 6 जनवरी को धनु राशि में अस्त होगा और 11 को उदित हो जाएगा। शुक्र के अस्त होने से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। साथ ही 12 राशि के लोगों पर भी इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
– शुक्र अस्त के दौरान अर्थव्यस्था से जुड़ी बड़ी योजनाओं में रुकावटें या देरी होगी। शेयर मार्केट में भी इस दौरान काफी हलचल दिख सकती है। निवेश बहुत सावधानी से करना होगा।
– कपड़े के बिजनेस में मंदी आएगी। साथ ही देश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारीश आने की संभावना है। प्राकृतिक आपदा की भी आशंका है।
– धनु राशि में शुक्र ग्रह के अस्त होने से इसका प्रभाव कम हो जाएगा और शुभ फलों में भी कमी आने लगेगी। शुक्र विलासिता का कारक ग्रह है। इसलिए इसके प्रभाव से सभी राशि वालों को हर तरह के सुख में कमी आ सकती है। शुक्र के कारण कई लोगों के वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
– शुक्र के अस्त होने से मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। इन 4 राशियों के लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती है। धन हानि और खर्चा बढ़ने के योग हैं।
– इनके अलावा मेष, वृष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों पर शुक्र अस्त होने का अशुभ असर नहीं होगा।
– 6 से 11 जनवरी तक सूर्य से शुक्र की दूरी 10 डिग्री से भी कम होगी। इसी स्थिति को शुक्र का अस्त होना कहा जाता है। अस्त होने पर शुक्र का प्रभाव कम हो जाएगा।
– इस बार शुक्र तारा 5 दिनों के लिए ही अस्त हो रहा है। यानी 11 जनवरी को सुबह शुक्र ग्रह उदय हो जाएगा।
– शुक्र ग्रह 6 जनवरी, गुरुवार को शाम करीब 6 बजकर 05 मिनट पर अस्त होगा और 11 जनवरी, मंगलवार को सुबह तकरीबन 6 बजकर 45 मिनट पर उदय होगा।
Read Also : –
इन लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए काला धागा, हो सकते हैं बर्बाद
इस रुद्राक्ष को पहनने मिलता है शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से छुटकारा
Shanidev शनिदेव क्यों चलते हैं मंद गति? रावण के साथ जुड़ा है किस्सा
होगा जबरदस्त धन-लाभ, किसी भी गुरुवार को कर लें ये उपाय
Special Yog on 8 January शनिदेव की टेढ़ी नजर से मिलेगी मुक्ति
Feng Shui Tips: चाहिए धन-दौलत और अच्छी सेहत तो, करें ये 5 आसान उपाय
End of coronavirus : अब जल्द ही खत्म हो जाएगा कोविड, रूसी विशेषज्ञ का दावा
2022 की सबसे भाग्शाली लड़कियां, इस कारण चमकेगी किस्मत Lucky girls
जनेऊ क्या है और इसकी क्या महत्वता है Janau Dharan karne ke Niyam
आज से 5 दिनों तक का समय है खतरनाक, भूलकर भी न करें ये काम
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।