Daily Rashifal 27 October 2021 ganeshavoice.in आज का राशिफल | Daily Rashifal 27 October 2021 | दिन बुधवार
राशिफल

आज का राशिफल | Daily Rashifal 27 October 2021 | दिन बुधवार

मेष – Daily Rashifal 27 October 2021
आज के दिन आपको अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप शीघ्र ही अपने कार्यो में जुट जाएंगे मध्यान के बाद परिश्रम का फल धन लाभ के रूप में मिलने लगेगा संध्या तक आर्थिक स्थिति बेहतर हो जायेगी। पुराने उधार चुकता होने पर राहत मिलेगी। महिलाये आज महंगी वस्तुओं की खरीददारी का मन बनाएंगी लेकिन अंत समय मे कोई व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक वातावरण में छुट-पुट छींटा कशी लगी रहेगी फिर भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। संतानो के ऊपर खर्च करने के बाद भी परिणाम आशानुकूल नही रहेंगे। घर के बुजुर्गो अथवा महिलाओ से वित्तीय लाभ की सम्भावना है।

Daily Rashifal 27 October 2021 ganeshavoice.in आज का राशिफल | Daily Rashifal 27 October 2021 | दिन बुधवार

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

वृषभ- Daily Rashifal 27 October 2021
आज दिन के पूर्वार्ध में आप भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे मानसिक चंचलता सही निर्णय नही लेने देगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी गंभीर रहेगी लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल जायेंगे मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। आज आपकी मानसिकता कम समय मे अधिक धन कमाने की रहेगी इसमें हानि-लाभ की परवाह नही करेंगे। मध्यान तक धैर्य धारण करें इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। रुके कार्यो में गति आने के साथ ही नये लाभ के अनुबंध भी मिलेंगे। महिलाये आज किसी के ऊपर जली भुनी रहेंगी घर मे अशांति का कारण भी बन सकती है। बुजुर्गो से मतभेद का परिणाम हानिकर होगा। धन की आमद न्यून रहेगी।

धनतेरस पर इन वस्तुओं का दान करने से बरसता है पैसा Dhanteras 2021

मिथुन – Daily Rashifal 27 October 2021
आपके लिये आज का दिन लाभ के अवसर लाएगा लेकिन आलस्य प्रमाद के कारण ये अवसर अन्य किसी के हाथ भी लग सकते है। दिन का आरंभ सुस्ती से होगा प्रत्येक कार्य धीमी गति से करेंगे। मध्यान के समय कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में कुछ उल्टा-सीधा हो सकता है फिर भी आज आप जोड़ तोड़ करने अपना काम निकाल ही लेंगे। नौकरी पेशा लोग अधिकारी वर्ग से अपनी बात मनवाने के लिए गुप्त युक्तियां लगाएंगे लेकिन इसमे सफलता निश्चित नही रहेगी। धन लाभ भी आपके परिश्रम की तुलना से अधिक हो सकता है परंतु इसके लिए कार्य क्षेत्र पर अनर्गल बातो को छोड़ लक्ष्य को केंद्रित रकह कार्य करें। स्त्रीवर्ग आज ज्यादा भावुक रहेंगी कोई इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। आंख बंद कर किसी पर विश्वास ना करें।

कर्क – Daily Rashifal 27 October 2021
आज का दिन आपके लिये शुभ रहेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक मामलों में निष्पक्ष फैसले लेंगे जिससे आपकी छवि सम्मानजनक बनेगी। परिवार के सदस्यों के साथ ही रिश्तेदार भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में आपकी राय लेंगे लेकिन आज किसी की जमानत लेने से बचें अन्यथा बैठे बिठाये सरदर्दी बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय सुव्यवस्थित रूप से चलेगा धन लाभ आशा जनक होगा। महिलाओ को मनपसंद वस्तु की मिलेगी। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। सेहत मे थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी। सन्तान का सुख सहयोग मिलेगा।

अहोई अष्टमी व्रत के इन नियमों का पालन करना भी है जरुरी Ahoi Ashtami 2021

सिंह – Daily Rashifal 27 October 2021
आज आप दिन के आरम्भ में अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में रहेंगे यह आपके लिये हितकर ही रहेगा मध्यान के बाद परिस्थिति बदलने लगेगी अधिकांश कार्य किसी कमी के कारण अधूरे रह जायेंगे। आज आपकी किसी पूरानी गलती के सामने आने से परिवार का वातावरण बिगड़ेगा भाई-बंधु एवं स्त्री से कलह होने की संभावना है। बड़ो से भी डांट फटकार सुन्नी पड़ेगी अपनी गलती मान लेने से स्थिति गंभीर नही हो सकेगी। स्वभाव में आज व्यवहारिकता रखना अत्यंत आवश्यक है। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में अरुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मी अथवा नौकरो की गतिविधि पर भी नजर रखें। संध्या से
मानसिक दुविधा कम होने लगेगी।

कन्या- Daily Rashifal 27 October 2021
आपके लिये आज का दिन राहत भरा रहेगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही मानसिक परेशानी में कमी आयेगी। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का लाभ भी अवश्य मिलेगा। कार्य व्यवसाय के सिलसिले में मध्यान तक दौड़-धूप परिश्रम करना पड़ेगा इसके बाद ही लाभ की संभावनाएं बनेंगी। धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा जिससे आगे की योजनाएं बनाने में परेशानी आएगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पर पा लेंगे महिलाओ का स्वभाव आज चिड़चिड़ा रहेगा। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

पंचमुखी हनुमानजी के इन उपायों से दूर होगी धन और नौकरी की दिक्कत 

तुला – Daily Rashifal 27 October 2021
आज दिन के आरंभिक भाग में आपको किसी से शुभ समाचार मिलेगा परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज सोची हुई योजनाये विलम्ब से पूर्ण होंगी जिससे किसी से किया वादा समय पर पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन कम लाभ वाला रहेगा अधिकांश खर्च जमा रकम से ही निकालने पड़ेंगे फिर भी आज आप मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। महिलाओ को स्वसन अथवा मूत्राशय सम्बन्धित समस्या हो सकती है। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। संध्या के समय मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।

वृश्चिक – Daily Rashifal 27 October 2021
आज दिन का पूर्वार्ध लाभदायक रहेगा इसका समय रहते लाभ उठायें मध्यान से स्थिति विपरीत होने लगेंगी सेहत में अचानक गिरावट आने से महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जायेंगे। व्यवसायी वर्ग भी दिन के आरम्भ में किसी कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे परन्तु कुछ समय बाद प्रसन्नता उदासी में बदल जाएगी। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे स्वयं अथवा सहकर्मी की खराब सेहत बाधा डालेगी। आर्थिक लाभ के लिये आज इंतजार करना पड़ेगा संध्या के आस-पास होगी वह भी अनर्गल कार्यो में खर्च हो सकती है। महिलाये शारीरिक अकड़न अथवा नसों में विकार आने से असहज रहेंगी। यात्रा का मन बन रहा है तो फिलहाल स्थगित रखें।

थोड़ी सी राई दूर करेगी आपकी बड़ी से बड़ी परेशानी : rayi ke upay

धनु – Daily Rashifal 27 October 2021
आपके लिये आज का दिन भी आनंद दायक रहेगा लेकिन फिजूल की बयानबाजी से आज बचना होगा मन मे अहम आने से अपने आगे किसी को नही गिनेंगे किसी के सम्मान को ठेस पहुचाने पर लंबे समय के लिए मतभेद हो सकते है। आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे वहां से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। परिवार की महिलाये एवं बुजुर्ग आज आपकी किसी बुरी आदत से दुखी होंगे कुछ समय के लिए स्थिति को संभालना मुश्किल होगा। संध्या के समय घरेलू खर्च के साथ ही मौज शौक पर खर्च होगा। सुखोपभोग आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। महिलाये भी आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगी।

मकर – Daily Rashifal 27 October 2021
आज के दिन आप अपनी बुद्धि का सही जगह इस्तेमाल करेंगे विवेकी व्यवहार रहने से बिगड़े सम्बन्धो में सुधार आयेगा। आज आप धन से ज्यादा व्यवहार को महत्त्व देंगे इसके परिणाम स्वरूप परिजनों के साथ बाहर के लोगो का भी स्नेह मिलेगा। नौकरी वाले लोग काम के सिलसिले से यात्रा पर जायेंगे। व्यवसायी वर्ग आज व्यवसाय को नया रूप देने की योजना बनायेंगे लेकिन आज नए कार्य का आरंभ नही करें। कार्य क्षेत्र पर तीखी बहस होने की सम्भवना है। आर्थिक उलझने दिन के मध्यान तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। महिलाओ की फरमाइश पूरी ना होने पर अशांति फैलेगी। मनोरंजन के अवसर आज मुश्किल से ही मिलेंगे।

लाल मिर्च से जुड़े ये चमत्कारी उपाय नहीं जानते होंगे आप, जरुर आजमाएं 

कुंभ – Daily Rashifal 27 October 2021
आपके लिए आज का दिन परिश्रम साध्य रहेगा। घर मे किसी आयोजन को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी व्यावसायिक कार्य भी होने पर अतिरिक्त भाग-दौड़ होगी। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य ही रहेगा धन लाभ के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम आशाजनक नही रहेगा।आज आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो से ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। कार्य स्थल पर कोई भी काम मन के अनुसार नही होगा। नौकरी वाले जातक अधिकारी एवं सहकर्मियों के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने से परेशान होंगे। महिलाये अपना काम।किसी ओर के ऊपर छोड़कर पछताएगी।

मीन – Daily Rashifal 27 October 2021
दिन के पहले भाग में आप अपनी सोची हुई योजनाए पूर्ण कर सकते है अगर आलस्य या लापरवाही करी तो हाथ आये लाभ से वंचित भी हो सकते है। परिवार का वातावरण भी प्रातः काल मे शांत बना रहेगा मध्यान से परिस्थितियां प्रतिकूल होने लगेंगी आधे पूर्ण हो चुके कार्य किसी कारण से अधूरे रह जाएंगे एवं जिस भी कार्य को आरम्भ करने का मन बनाएंगे वही आगे हानि कराएगा। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेंगे। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। आर्थिक को लेकर बेपरवाह ज्यादा रहेंगे। घर मे किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण माहौल थोड़ा गरम हो सकता है। शारीरिक स्फूर्ति कम रहेगी।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in