Trigrahi yog : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा उनकी युति और उनके द्वारा बनाए जाने वाले योग भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। यदि ये ग्रह शक्तिशाली हों तब तो इन योग का असर और ज्यादा बढ़ जाता है। 14 जनवरी 2022 को 3 बेहद अहम ग्रहों ने मिलकर त्रिग्रही योग (Trigrahi yog) बनाया हैं। वे यह योग शनि की राशि मकर में बना रहे हैं। मकर में शनि और बुध पहले से मौजूद हैं और आज सूर्य भी इस राशि में प्रवेश कर गए हैं। शनि की राशि में बन रहा त्रिग्रही योग 4 राशि वालों पर भारी पड़ेगा।
Trigrahi yog इन राशि वालों पर पड़ेगा भारी
Feng shui Tips घर व आफिस में नीला हाथी और गेंडा रखने के फायदे
वृषभ (Taurus)-
वृषभ राशि के जातकों के लिए इन तीनों ग्रहों की यह स्थिति अच्छी नहीं है। यह उनकी पारिवारिक मुश्किलें बढ़ाएगा। पिता के साथ संबंधों में मनमुटाव लाएगा। धन हानि हो सकती है।
मिथुन (Gemini)-
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय सेहत पर बुरा असर डालेगा। यात्रा कर सकते हैं लेकिन उसमें भी कुछ परेशानियां आने की संभावना है। दांपत्य जीवन में भी मुश्किलें आएंगी। जीवनसाथी से बहस हो सकती है।
Temple Bell : मंदिर में क्यों बजाई जाती है घंटी ? वैज्ञानिक और धार्मिक कारण
कन्या (Virgo)-
कन्या राशि के लोगों को इस अवधि में गाड़ी संभलकर चलाना चाहिए। साथ ही सेहत का ख्याल रखना चाहिए. परिवारिक चुनौतियां परेशान करेंगी। घर में किसी सदस्य की बीमारी के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
इन लोगों की लव लाइफ में होगा बड़ा बदलाव, जानें अपनी राशि
धनु (Sagittarius)-
धनु राशि के लिए यह त्रिग्रही योग तनाव देने वाला है। इसके अलावा बढ़े हुए खर्चे जमा पूंजी पर भी बुरा असर डालेंगे. सेहत का ख्याल रखें। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।