Temple Bell : शास्त्रों के अनुसार किसी भी प्रकार की पूजा के दौरान घंटी (Temple Bell) जरूर बजानी चाहिए। क्योंकि घंटी (Temple Bell) से आने वाली आवाज के साथ मंदिर में रखी भगवान की मूर्तियां चैतन्य हो जाती हैं और आपकी पूजा भगवान तक पहुंच जाती है। मंदिर के अलावा जब भी घर में पूजा करें तो घंटी जरूर बजाएं। वहीं जब आप आरती करते हैं तो उस दौरान लगातार घंटी (Temple Bell) बजाना शुभ माना जाता है।
Temple Bell
Gemology इन राशि वालों के लिए वरदान साबित होता है सनस्टोन
Shakti Peeth देवी के 5 शक्तिपीठ हैं बेहद चमत्कारी, दर्शन से पूरी होती है मनोकामना
Temple Bell : घंटी बजाने से जो तेज आवाज निकलती है वह शरीर के सात चक्रों को सक्रिय कर देती है। ये मस्तिष्क के दाएं और बाएं लोब के बीच सामंजस्य बनाती है। इस प्रकार इनके बीच एकता पैदा करती है। सभी नकारात्मक विचारों को दूर करती है।
घंटी बजाने से जो ध्वनि उत्पन्न होती है वो एक झटके की तरह काम करती है जो हमें वर्तमान में ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। इसे कई धातुओं से तैयार किया जाता है जिसमें विशेष उपचार गुण होते हैं। विज्ञान की दृष्टि में घंटियों से निकलने वाली ध्वनि हमारे मस्तिष्क को सक्रिय कर देती है और मनुष्य का ध्यान एक स्थान पर केंद्रित हो जाता है।
Makar Sankranti 2022 महिलाओं को मिलेंगे शुभ फल और बढ़ेगा देश का पराक्रम
इसके अलावा घंटी की आवाज से हवा में मौजूद हानिकारक सूक्ष्म कीटाणुओं का नाश होता है। दरअसल घंटी से निकलने वाली आवाज में काफी जोर होता है और उस आवाज के कारण वातावरण में मौजूद कीटाणु पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं। ऐसा होने पर पूजा करते समय आपको स्वच्छ वातावरण मिलता है।
घंटी की ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और सकारात्मकता को एकत्रित करती है। ये उस स्थान को शुद्ध करने में मदद करती है। इसलिए घर के मंदिरों में बायीं ओर घंटी रखनी चाहिए. इसकी पुष्पों से पूजा करनी चाहिए।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।