Shukravar ke achuk upay : सप्ताह में सात दिन होते हैं और सभी दिनों में किसी न किसी देवी-देवता को पूजा जाता है। शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन है। माता लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार के दिन करने से वह अति प्रसन्न होती हैं। शुक्रवार के दिन कुछ अचूक उपाय करने से घर से बुरी बला टल जाती है। साथ ही व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बनते हैं। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के नाम कुछ उपाय करने से धन वर्षा होती है। तो आइए हम आपको बताते हैं शुक्रवार के दिन किए जाने वाले उपाय…
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शुक्रवार के उपाय/Shukravar ke achuk upay
लक्ष्मी विष्णु भगवान की अर्धांगिनी हैं इसिलए उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप भगवान विष्णु की आराधना करें। इसके लिए आप शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें भगवान विष्णु और लक्ष्मी की एक साथ पूजा से भी लाभ मिलेगा। इस उपाय से आप करोड़पति हो जाएंगे।
शुक्रवार के दिन आप कौड़ी वाला उपाय भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पीला कपड़ा लें उसमें पांच पीली कौड़ी, केसर, एक चांदी का सिक्क रख लें। अब इसकी पोटली बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इससे दरिद्रता दूर होती हैं और धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।
Love Rashifal 2022 : इन राशि वालों की लव लाइफ हो सकती है शानदार
शुक्रवार के दिन सुबह उठकर माता लक्ष्मी को नमन करें। इसके बाद शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का सूक्त पाठ करें। माता लक्ष्मी को लाल या सफेद रंग का कमल पुष्प अर्पित करें।
शुक्रवार के दिन घर से निकलते समय थोड़ा-सा दही खा लें, इस दही में मिश्री-चीनी आदि मिला लें। शुक्रवार के दिन बेडरूम में पक्षी जोड़े या हंस के जोड़े की फोटो लगाएं, इससे पति-पत्नी में कभी झगड़ा नहीं होगा।
जल्द बदलेगी इन लोगों की किस्मत, धन लाभ और सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद
शुक्रवार के दिन काली चींटियों को आटा या शक्कर खिलाना चाहिए, इससे सभी तरह की समस्याएं दूर होती हैं। शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा मां को अर्पित करें। इससे मनोकामनाएं पूरी होंगी।
शुक्रवार के दिन पीपल के वृक्ष की जड़ में लोहे के पात्र में जल लेकर, चीनी, घी तथा दूध डालना शुभ होता है। इससे घर में धन लाभ होता है।
कहीं आप भी हस्ताक्षर करने में करते हैं ये गलती, तो पड़ सकती है भारी
शुक्रवार को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कना शुभ होता है। इसके साथ ही गुलाल पर दो मुखी घी का दीपक जलाएं। इससे घर में कभी पैसों की कमी नहीं होगी। दीपक बुझ जाने के बाद इसे बहते जल में बहा दें।
शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं। कन्याओं को दान दक्षिमा में पीले वस्त्र दें। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।