shardiya navratri 2021 1
चमत्कारी उपाय नवरात्रि राशिफल

भूत प्रेत बाधा से चाहिए मुक्ति तो दुर्गा सप्तशती के इस अध्याय का पाठ करें Shardiya Navratri 2021

Shardiya Navratri 2021: शारदीय नवरात्र में दुर्गा सप्तशती के चार अध्यायों का पाठ करने से आपकी कौन सी परेशारी दूर होगी। यह जानकारी हम पिछले आर्टिकलों में दे चुके हैं। यदि आप भय, बुरे सपने आने और भूत प्रेतादि समस्या से जुझ रहे हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि इन नवरात्रि में आप अपनी इन समस्याओं से कैसे निजात पा सकते है।

shardiya navratri 2021 1

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

सहारनपुर के श्री बालाजी धाम के संस्थापक श्री अतुल जोशी जी बताते हैं कि देवी दुर्गा की महिमा अपरंपार है। वह कभी भी अपने भक्त को परेशान हालत में नहीं देखती। दुर्गा सप्तशती के पांचवें अध्याय की ओर बढने और इसको करने से आप कौन सी परेशानी से निजात पा सकते हैं इससे पूर्व यह बताता जरूरी है कि आप नवरात्र के नौ दिन तक देवी का स्मरण अवश्य करें। समयाभाव के कारण आप सुबह अथवा शाम के वक्त माता के श्रीचरणों में माता टेकना मत भूले। घर या आफिस के पास कोई देवी का मंदिर है तो वहां अवश्य जाएं और प्रार्थना करें कि हे देवी आपकी कृपा सभी पर बनी रहे।

READ ALSO : 

श्री दुर्गा सप्तशती के गुप्त रहस्य और चमत्कारी उपाय

दुर्गा सप्तशती के पांचवें अध्याय में असुरों द्वारा देवताओं के अधिकार और राज्य छीनने का वर्णन है। जिसके बाद देवता हिमालय पर जाते हैं और देवी की अराधना करते हैं। देवता देवी को प्रकृति, भद्रा, सिद्धिरूपा, राजाओं की लक्ष्मी, दुर्गा, दुर्गपारा, सारा, सर्वकारिणी, ख्यातिकृष्ण, धूम्रदेवी, रौद्ररूपा, विष्णुमाया, बुद्धिरूपा, योगिनी, क्षुधा, शांतिस्वरूपा, भ्रांतिरूपा, चैतन्यरूपा, साधनाभूता, जगदंबा आदि नामों से पुकार कर देवी की अराधना करते हैं, जिसके बाद देवी के गंगा में स्नान कर लौट रही माता पावर्ती के शरीर से अंबिका निकली। इन्हें कौशिकी भी कहा गया है। कौशिकी के प्रकट होने के बाद माता पावर्ती के शरीर का रंग पूरी तरह से काला हो गया और वह कालिका के नाम से प्रसिद्ध हुई।

घर की दीवार पर पीपल का पेड़ उगना शुभ या अशुभ, दुर्भाग्य से बचने के लिए करें ये उपाय

अतुल जोशी जी बताते हैं कि कालिका भय का नाश करने वाली है। यदि किसी मानव के परिवार में भूत प्रेतादि की बाधाएं परेशान कर रही हैं तो ऐसे जातक को दुर्गा सप्तशती के पांचवें अध्याय का पाठ करना चाहिए। इस अध्याय का पाठ करने से मानव को माता की भक्ति प्राप्त होती है। बुरे सपने आना बंद हो जाते है। इस अध्याय को करने का तरीका भी वही है जो चौथे अध्याय में बताया गया है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Shardiya Navratri 2021
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in