Putrajeevak mala benefits : शादीशुदा जिंदगी में आने के बाद हर इंसान को संतान की कामना होती है। अधिकांश लोगों में देखा गया है कि पुत्र की इच्छा अधिक रहती है। इस कामना को पूरी करने के लिए लोग बहुत सारी कोशिशें भी करते हैं। लेकिन कई बार पुत्र की कामना पूरी नहीं हो पाती है। हालांकि शास्त्रों में पुत्र प्रप्ति में पुत्रजीवक बीज को सहायक बताया गया है। मान्यता है महिलाओं के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुत्र प्राप्ति में है सहायक
धार्मिक मान्यता है कि पुत्रजीवक बीज की माला पुत्र प्राप्ति में सहायक है। पुत्रजीवक के बीज से बनी माला पर जाप करने से पुत्र प्राप्ति होती है। साथ ही पुत्र की आयु लंबी होती है। इसके अलावा संतान की सेहत भी अच्छी रहती है। पुत्रजीवक के पेड़ पहाड़ी इलाकों में मिलता है। इसका पेड़ हरा-भरा रहता है। इस पेड़ का तना हरे रंग की छाल से भरा होता है। पुत्रजीवक पेड़ के पत्ते किनारे से नुकीले होते हैं। साथ ही पत्ते का रंग बिलकुल हरा होता है। इसके अलावा इसके फूल पीले होते हैं। पुत्रजीवक पेड़ का फल गोल होने का साथ साथ नुकीले भी होते हैं।
किस्मत संवारते हैं हींग के ये अचूक टोटके, दूर हो जाएंगे सारे संकट
बुरी नजर से बचाता है बच्चों को
पुत्रजीवक बीज के बारे में मान्यता यह भी है कि ये बच्चों को बुरी नजर से बचाता है। इसके अलावा पुत्रजीवक बीज की माला बच्चों के गले में पहनाने से वे स्वस्थ रहते हैं। इतना ही नहीं पुत्रजीवक बीज उपयोग बुरी नजर से बचाने के लिए बहुत पहले से किया जाता रहा है। इसके अलावा पुत्रजीवक का उल्लेख आयुर्वेद में भी किया गया है। जिसके मुताबिक यदि जिस महिला को संतान प्राप्ति नहीं हो रही है, वह महिला पुत्रजीवक के बीजों की माला बनाकर गले में पहन लें तो संतान की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।