Numerology November 2021 : नवंबर के महीने का मूलांक 2 होता है। ये नंबर चंद्रमा का माना जाता है। ये महीना कुछ लोगों के लिए बेहद ही खास होने वाला है तो कुछ के लिए मुश्किल भरा साबित होगा। लेकिन खासतौर से ये महीना मूलांक 2 वालों के लिए विशेष रहेगा। नौकरी में जबरदस्त तरक्की के आसार रहेंगे। अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। जानिए और किन मूलांक वाले लोगों के लिए नवंबर का महीना लाभकारी साबित होगा।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
मूलांक 1 :
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 1 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए नवंबर का महीना काफी खास होने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। जोखिम भरे कार्यों से भी आपको लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। इस अवधि में आप ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे।
Diwali 2021 : दीपावली पर करें कोई 1 उपाय, इनसे बनते हैं धन लाभ के योग
मूलांक 2 :
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए नवंबर महीना काफी अनुकूल रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को इस अवधि में लाभ मिल सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर ये महीना आपके लिए खुशियों भरा रहेगा।
पैसे वाला बड़ा आदमी बनना है तो गांठ बांध ले ये 5 बातें big money man
मूलांक 6 :
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 6 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए नवंबर का महीना काफी सकारात्मक रहने वाला है। परिवार वालों और दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर आपको अच्छा काम करने को मिलेगा। बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
Good News : महंगे पेंट से मिलेगी निजात, बनाया जाएगा गाय के गोबर से पेंट
मूलांक 8 :
जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है उनका मूलांक 8 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए ये महीना काफी बेहतरीन साबित होगा। आपको इस महीने अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको बहुत लाभ होगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।