Good News : लोगों को इको फ्रेंडली बनाने के लिए नगर निगम सहारनपुर जल्दी ही एक और कदम उठाने जा रहा है। नगर निगम गाय के गोबर से पेंट बनाने का संयंत्र लगायेगा। यह पेंट न केवल इको फ्रेंडली होगा बल्कि लोगों को घातक बीमारी वाले जीवाणुओं से बचाने में भी मदद करेगा। नगरायुक्त ने नगर निगम परिसर में गाय से निर्मित दियों के स्टॉल का भी शुभारंभ किया।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने यह जानकारी आज नगर निगम परिसर में गोबर से बनाये गए दियों में रुचि रखने वाले लोगों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम पर्यावरण संरक्षण के लिए सहारनपुर को कार्बन न्यूट्रल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। वृक्षारोपण के अलावा निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गाय के गोबर से इको फ्रेंडली दिये बनाकर उन्हें स्टालों पर विक्रय कराया गया है। गौमूत्र से गोनाइल और गोबर से जैविक खाद बनाया जा रहा है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर निगम नयी तकनीक पर आधारित गाय के गोबर से पेंट बनाने का संयत्र लगाने पर विचार कर रहा है। संयत्र के सम्बंध में तकनीकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। उसके बाद इस दिशा में काम शुरु कर दिया जायेगा।
13 बार कर लें ये काम, संपत्ति में होगी 13 गुना बढ़ोतरी : Dhanteras 2021
नगरायुक्त ने कहा कि नगर निगम द्वारा आज दिल्ली रोड और निगम परिसर में गाय से बने गोबर के दियो की बिक्री के स्टाल लगवाये है। गोबर से निर्मित दियो में लोगों ने काफी रुचि दिखायी। इन स्टॉलों पर करीब पंद्रह हजार रुपये के दियों की बिक्री की गयी। उन्होंने बताया कि ये दिए पूरी तरह इको फेंडली हैं और जलाने के बाद इन्हें खाद के रुप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।