Mole on Shoulder: तिल विज्ञान व्यक्ति के शरीर के अंग (Mole on Shoulder) और उन पर मौजूद तिलों (Mole on Shoulder) का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बताया जाता है। शरीर पर तिल किस स्थान पर है इस बात पर बहुत कुछ निर्भर करता है। तिल विज्ञान यह भी बताता है कि जिन लोगों के कंधे पर तिल होता है वह बहुत खास होते हैं। साथ ही यह बताया जाता है कि इनमें कुछ खासियत होती हैं। आइए जानते हैं…
Mole on Shoulder
नौकरी-व्यापार में होगी धन प्राप्ति, अगले 9 दिन कर लें ये काम gupt navratri
घर में इस जीव का दिखना माना जाता है शुभ, होती है धन की वर्षा Wealth
दाहिने कंधे पर तिल का मतलब
तिल विज्ञान यह कहता है कि जिन लोगों के दाहिने कंधे पर तिल होता है वह लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं। ये लोग जहां जाते हैं, वहां का माहौल खुशनुमा कर देत हैं। इन्हें बहुत जल्दी कोई व्यक्ति या परिस्थिति प्रभावित नहीं कर पाती है। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही इन लोगों के शौक बहुत महंगे होते है और ये अपने शौक पूरे करने के लिए खूब मेहनत करते हैं।
धन का होगा आगमन,चमकेगी किस्मत, इस दिशा में लगाएं बांस का पौधा Bamboo vastu
बाएं कंधे का तिल से मिलती है क्या खूबी
जिन लोगों के बाएं कंधे पर तिल होता है वह लोग मस्तमौला होते हैं। इन्हें अपनी पूरी जिंदगी एडवेंचर में बिताने की इच्छा होती है। ऐसे लोगों का मानना होता है कि जीवन में हरेक कार्य करना चाहिए। यह लोग सही-गलत के बारे में ज्यादा विचार नहीं करते हैं। ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं, पहले से ही परिस्थिति को भाप कर चलते हैं। साथ ही ये लोग कर्मठ और मेहनती भी होते हैं। ये हर काम को समय पर पूरा करते हैं। इन्हें लेटलतीफी पसंद नहीं होती।
इस मंदिर में होती है मामा शकूनि की पूजा, पूरी होती है मनोकामना spiritual
दिल के राज रखते हैं छुपाकर
तिल विज्ञान यह बताता है कि जिन लोगों के कंधे के पिछले भाग पर तिल होता है वह लोग अपने दिलों के राज को छुपा कर रखते हैं। ऐसे लोगों को लोगों से बातें करना पसंद नहीं होता है। ये लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। ये जीवन में अचानक से निर्णय लेकर सबको चौंका देते हैं। ये साधारण जीवन जीना वैसे पसंद करते हैं और पैसे जोड़ने में भी विश्वास रखते हैं।
चीनी के टोटके से तुरंत बनेंगे बिगड़े काम, पितृ और शनि दोष से मिलेगी मुक्ति
होते हैं बहुत भावुक
जिन लोगों के कंधे के आगे की ओर तिल होता है ऐसे लोग भावनात्मक रूप से बहुत कमजोर होते हैं। इन्हें छोटी-छोटी बातों पर रोना आ जाता है। इन लोगों को चिल्लाना पसंद नहीं होता। साथ ही ये लोग शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इनको जीवन में शांति पसंद होती है। ये दोस्ती भी उन लोगों से करते हैं जो इनकी भावनाओं की कद्र करते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।