magh month 2022
राशिफल व्रत एवं त्यौहार

माघ मास में जरूर करें ये काम, खुल जाएगा भाग्य magh month 2022

magh month 2022 : माघ का महीना (magh month 2022) पुण्य प्राप्ति के लिए उत्तम होता है। साथ ही देवी-देवता और पितरों के निमित्त पूजा के लिए भी यह महीना श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि माघ मास में प्रयागराज में कल्पवास करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, जिससे कष्टों से मुक्ति मिलती है। जानते हैं कि पवित्र माघ मास (magh month 2022) में जीवन को सुखी बनाने के लिए क्या करना चाहिए।

magh month 2022 पुण्य की प्राप्ति के लिए स्नान

magh month 2022
magh month 2022

गिरा हुआ सोना मिले तो उठाएं या नहीं? क्या कहता है शगुन शास्त्र

विवाह, गृह प्रवेश और व्यापार आरंभ के लिए 2022 के शुभ मुहूर्त

पुराणों के मुताबिक माघ मास के दौरान बह्ममुहूर्त में स्नान करने से सभी पाप दूर हो जाते हैं। साथ ही प्रजापत्य यज्ञ का फल मिलता है। कहते हैं कि माघ मास में देवता भी प्रयागराज के संगम तट पर स्नाने के लिए आते हैं। इसलिए इस पवित्र मास में संगम में स्नान करने के पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

Ganesh Temple गणेशजी का सबसे बड़ा मंदिर, 6 लाख वर्गफीट में है फैला

सूर्य देव की पूजा
माघ मास में सूर्य की उपासना अत्यंत लाभकारी है। ऐसे में जीवन के सभी पापों से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को स्नान के बाद सूर्य के मंत्रों का उच्चारण करते हुए उन्हें जल अर्पित करना चाहिए। भविष्य पुराण के मुताबिक माघ मास में सूर्य की उपासना से जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

Gupt Navratri 2022 कब है गुप्त नवरात्रि, ग्रहों के खास योग से होगा फायदा

शिव की उपासना
माघ मास में भगवान सूर्य और विष्णु देव की उपासना के अलावा शिवजी की पूजा से भी विशेष लाभ मिलता है। माघ मास में रोजाना जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है। विशेष कामना की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक करना भी लाभकारी है। इसके अलवा धन की प्राप्ति और घर में सुख-शांति के लिए विष्णुसहस्रनाम का पाठ, श्री सूक्त का पाठ और हवन करना चाहिए।

Conch Remedies शंख बजाते ही दूर होंगी परेशानियां, जानें कैसे?

दान
माघ मास में गुड़, तिल और कंबल के दान का खास महत्व है। ऐसा करने से रोगों का नाश होता है। इसके अलावा इस मास में अन्न दान करने से धन की कमी नहीं होती है।

magh month 2022
magh month 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in