Mauni Amavasya 2022 : माघ मास की अमावस्या को माघी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था। मनु शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई है, इसलिए इस अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) के नाम से भी जाना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी के जल को अमृत के समान माना जाता है।
इस दिन गंगाजल में देवताओं का वास होता है। इसलिए मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) के दिन स्नान के बाद दान-पुण्य का भी विशेष महत्व माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से सौ गुना ज्यादा पुण्य प्राप्त होता है।
Mauni Amavasya 2022
![मौनी अमावस्या पर क्या है मौन रखने का महत्व Mauni Amavasya 2022 2 Mauni Amavasya 2022](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/01/Mauni-Amavasya-2022-1.jpg?resize=300%2C218&ssl=1)
Budh Uday : 28 जनवरी से बदलेगा इन राशि वालों की भाग्य!
शनि देव चमाकाएंगे किस्मत; पैसों से भरी रहेगी जेब, जानिए कैसे Shanidev
इस बार मौनी अमावस्या 1 फरवरी 2022 को मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या के दिन श्रीहरि का पूजन किया जाता है। तमाम लोग मौनी अमावस्या के दिन व्रत भी रखते हैं। मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने का भी विशेष महत्व है। शास्त्रों में कहा गया है कि उच्चारण करके जाप करने से कई गुणा अधिक पुण्य मौन रहकर हरि का जाप करने से मिलता है। यहां जानिए सही मायने में मौन व्रत क्या है और इसका महत्व क्या है?
माघ मास में जरूर करें ये काम, खुल जाएगा भाग्य magh month 2022
समझें मौन के सही मायने
मौन रहने का वास्तविक अर्थ है बाहरी दुनिया से दूर रहकर खुद के अंतर्मन में झांकना, आत्ममंथन करना और अंदर की अशुद्धियों को प्रभु का नाम लेकर दूर करना और मन को शद्ध करना। मौन का मतलब ये बिल्कुल नहीं होता कि आपने मुंह से बोलना बंद कर लिया, लेकिन मन विचलित है, गलत विचारों और बुराइयों से भरा पड़ा है। मौन रहकर आपको अपने मन को एकाग्र करना होता है और प्रभु के नाम का स्मरण करना होता है। इससे आपकी नकारात्मकता दूर होती है और आपके अंदर आध्यात्मिकता का विकास होता है।
केतु की बदलेगी चाल, इन लोगों के जीवन में आएगा बदलाव Ketu
मौनी अमावस्या पर मौन का महत्व
कहा जाता है कि यदि व्यक्ति इस दिन संकल्प लेकर पूरे विधि विधान के साथ मौन व्रत रखता है तो उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मुनिपद की प्राप्ति होती है। अगर आप पूरे दिन मौन व्रत नहीं रख सकते हैं तो कम से कम स्नान और दान-पुण्य से पहले सवा घंटे का मौन व्रत जरूर रखें। इससे आपके पाप कटने के साथ आपको दान-पुण्य का 16 गुणा अधिक फल प्राप्त होगा।
भारत की ऐसी नदी जिसके पानी को हाथ नहीं लगाते लोग! बेहद अजीब है वजह
मौनी अमावस्या के नियम
– सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर मन में व्रत का संकल्प लें।
– पूरे दिन का न सही तो कम से कम स्नान और दान करने तक मौन धारण करें।
– गंगा स्नान करें और अगर अगर गंगा घाट पर नहीं जा सकते तो घर में पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें।
– स्नान से पूर्व जल को प्रणाम करें और श्रीहरि का नाम लें।
– स्नान के बाद सूर्य को जल में काले तिल डालकर अर्घ्य दें। फिर नारायण की विधि विधान से पूजा करें।
![मौनी अमावस्या पर क्या है मौन रखने का महत्व Mauni Amavasya 2022 2 Mauni Amavasya 2022](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/01/Mauni-Amavasya-2022-1.jpg?resize=300%2C218&ssl=1)
– पूजा के बाद सामर्थ्य के अनुसार दान करें।
– अगर व्रत रखा है तो दिन में फल और जल ले सकते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।