navgreh 1 ganeshavoice.in दिसंबर में 4 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, आपकी राशि पर पड़ेगा क्या असर : Grahon Ka Rashi Parivartan December 2021
ग्रह गोचर राशिफल

दिसंबर में 4 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, आपकी राशि पर पड़ेगा क्या असर : Grahon Ka Rashi Parivartan December 2021

Grahon Ka Rashi Parivartan December 2021 : 4 दिन बाद ​नवंबर माह का समापन हो जाएगा और वर्ष का अंतिम माह दिसंबर शुरु हो जाएगा। ग्रहों की चाल के अनुसार दिसंबर माह बेहद ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि दिसंबर माह में चार ग्रह अपनी अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

navgreh 1 ganeshavoice.in दिसंबर में 4 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, आपकी राशि पर पड़ेगा क्या असर : Grahon Ka Rashi Parivartan December 2021

दिसंबर 2021 में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सबसे पहले 5 दिसंबर को मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर होगा। 8 दिसंबर 2021 शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। 10 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे और सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। इन ग्रहों में से शुक्र और बुध का फिर से परिवर्तन होगा। 19 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में ही वक्री होंगे और 30 दिसंबर 2021 को वक्री शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा। इसके साथ ही 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।

12 राशियों पर असर

मेष : यह माह आपके लिए अति उत्तम है। नौकरी और करियर में सफलता मिलेभी। यशस्त्री कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। धन लाभ होगा और भूमि, भवन, वाहन आदि का सुख मिलेगा। बस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा अच्छे समय का लाभ नहीं मिलेगा।

अपने खानदान का नाम रोशन करती हैं ऐसे हाथ वाली महिलाएं

वृषभ : इस माह समस्याओं का अंत होगा। भवन, भूमि और वाहन का सुख मिलेगा। आर्थिक रूप से यह माह थोड़ा उतार चढ़ाव वाला है। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। अनावश्यक चिंता से घिरे रहेंगे।

मिथुन : यह माह आपके लिए अच्छा है। कारोबारियों को लाभ होगा और नौकरीपेशा के मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सेहत ठीक रहेगी और मानसिक स्वास्थ भी अच्छा रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदार बने और उनकी भावनाओं की कद्र करें।

कर्क : इस माह आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में किसी से खटपट हो सकती है। खर्चे बढ़ जाएंगे। सेहत की दृष्टि से यह माह आपके लिए ठीक नहीं है।

रंक को भी राजा बनाती है केले की पेड़ की जड़, हर कामना होगी पूरी 

सिंह : आपके लिए यह माह भाग्य खोल देगा। नौकरी, धंधा सभी ओर लाभ मिलेगा। हर तरह के सुख की प्राप्ति होगी, परंतु यदि आपने अपने क्रोध पर काबू नहीं रखा तो यह समय लाभ की जगह हानि में बदल जाएगा।

कन्या : इस माह कुछ जिम्मेदारियों को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ खराब होगा। कारोबारी हैं तो लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो नया करने का मौका मिलेगा। इस माह खर्चे बहुत होंगे। आपको समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा।

तुला : इस माह आपको राहत मिलेगी। घर परिवार में शांति रहेगी। भूमि, भवन, वाहन और संतान सुख मिलेगा। आर्थिक उन्नती भी होगी। सेहत में भी सुधार होगा।

पानी की टंकी में डाल दें ये एक चीज, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी 

वृश्‍चिक : आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक धन हानि होने के योग हैं। व्यर्थ के खर्चे न करें और सेहत का ध्यान रखें। घर परिवार के प्रति जिम्मेदार बने और यदि आप शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े हैं तो लाभ होगा।

धनु : इस माह आपको धन लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। अचल सम्पत्ति भी बढ़ेगी। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। आपको अपने मन और वाणी पर काबू रखना चाहिए। सेहत उत्तम रहेगी।

मकर : इस माह आप लेन-देन और वाद-विवाद से बचें। यात्रा के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो कार्य का बोझ रहेगा। परिवार में विशेष सुख प्राप्त होगा

इन राशि वालों पर बरसेगी शुक्र की कृपा, बढ़ सकती है सेलरी 

कुम्भ : यह माह आपके लिए उत्तम है। चिंताएं समाप्त होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी परंतु घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो मेहनत का फल मिलेगा। बाकी सब कुशल रहेगा।

मीन : यह माह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम बढ़ जाएगा। सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Grahon Ka Rashi Parivartan December 2021
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in