Ganga Dussehra 2022 : हर साल (Ganga Dussehra) ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा )Ganga Dussehra) का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 9 जून को मनाया जाएगा। 9 जून को दशमी तिथि सुबह 8.21 से शुरू होगी और अगले दिन 10 जून को शाम को 7.25 बजे समाप्त होगी। गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र और व्यतीपात योग भी रहेगा। इस दिन दान पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आईं थीं। हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है।
Ganga Dussehra 2022 : गंगा दशहरा मुहूर्त
दशमी तिथि प्रारम्भ – जून 9 को सुबह 8.21 बजे
दशमी तिथि समाप्त – जून 10 को सुबह 7.30 बजे
मां गंगा मंत्र- ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः
इस दिन शर्बत, पानी, मटका, पंखा, खरबूजा, आम. चीनी आदि चीजें दान की जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति इस दिन जिस भी चीज का दान करते हैं वो संंख्या में 10 होनी चाहिए।
Name Astrology: राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इन नाम के लोग
Child Astrology: अन्याय नहीं सह पाते धनु राशि के बच्चे
गंगा तट पर नहीं जा सकते तो क्या करें
गंगा दशहरा पर्व पर गंगा स्नान का महत्व है, लेकिन ऐसा संभव न हो तो आसपास किसी नदी-नहर में भी स्नान कर कर सकते हैं। यदि ऐसा भी न कर पाएं तो सुबह स्नान करने के पहले पानी में गंगा जल की कुछ बूंदे डालकर नीचे लिखा मंत्र बोलकर स्नान करें। ये मंत्र इस प्रकार है-
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।।
नहाते समय इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को पवित्र नदी में नहाने का पुण्य मिलता है और पापों से मुक्ति मिलती है। स्नान के दौरान ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप भी मन ही मन करते रहें। इस स्नान का फल गंगा स्नान के समान बताया गया है।
स्नान का यह तरीका तन के साथ मन को भी पवित्र और पॉजिटिव ऊर्जा से भर देता है। स्नान करने के बाद भगवान की पूजा करें और जरूरतमंदों को अपनी इच्छा के अनुसार दान दें। गंगा दशहरा के 10 दिवसीय पर्व के दौरान इस ये काम करने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
लड़कियों के मामले में लकी होते हैं इस नाम के लड़के Lucky Boys Name
इसलिए गंगा अवतरण को कहते हैं गंगा दशहरा
धर्म ग्रंथों के अनुसार जिस दिन गंगा नदी पृथ्वी पर आई थी, उस दिन दस शुभ योग थे, जिनसे मनुष्य के दस पापों का नाश होता है इसलिए इस दिन को दशहरा कहा जाता है। ये 10 शुभ योग इस प्रकार हैं- ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, बुधवार, हस्त नक्षत्र, गर करण, आनंद योग, व्यतिपात योग, कन्या का चंद्र और वृषभ राशि का सूर्य।
3 जून से इन 3 राशि वालों को धनलाभ के प्रबल आसार Budh Uday
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।