Ganesh Chaturthi 2021 : भारत देश धर्मपारायण राष्ट्र है। यहां पर हर महीने कोई न कोई तीज-उत्सव आता रहता है। जिन्हें मनाने से घर में खुशी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
Ganesh Chaturthi 2021 : अगर बात गणेश चतुर्थी की करें तो साल में कुल 24 गणेश चतुर्थी आती हैं। यानी कि महीने में 2 बार गणेश चतुर्थी का आगमन होता है। इनमें से पूर्णमासी के बाद कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। वहीं अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं। हमें गणेश चतुर्थी पर कुछ चीजें भूलकर भी गणपति को अर्पित नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से विनायक अप्रसन्न हो जाते हैं।
कब है गणेश जन्मोत्सव? जानिए गणपति को घर लाने नियम
सफेद जनेऊ और वस्त्र न करें अर्पित
गणेश जी को कभी भी सफेद वस्त्र अर्पित नहीं करने चाहिए। इसके साथ ही उन्हें सफेद जनेऊ भी नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसके बजाय जनेऊ को हल्दी में पीला करके गणेश जी को चढ़ाएं। पीला रंग गणेश जी को प्रिय होता है। इसे चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं।
शुगर के रोगियों को करना चाहिए इस पानी का सेवन : Health Care Tips
टूटे और सूखे चावल न चढ़ाएं
भगवान गणेश का एक दांत टूटा हुआ है। इसलिए गीले चावल ग्रहण करना उनके लिए सहज होता है। अत: आप गणेशजी को चावल अर्पित करें तो ध्यान रखें कि वह टूटे हुए और सूखे न हों। उन्हें भगवान गणेश पर अर्पित करने से पहले थोड़ा गीला कर लेना चाहिए।
परेशानियों से चाहते हैं छुटकारा तो आज जरूर करें ये चार काम : Astro Tips
पीले रंग के चंदन का करें अर्पण
भगवान गणेश को पीला रंग बहुत प्रिय है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए सफेद चंदन के बजाए पीला चंदन अर्पित करें या फिर पीला चंदन लगाएं। भगवान गणेश को तिलक लगाने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
घर के बाहर ये पेड़ लगा लिया तो होंगे 5 चमत्कारिक फायदे : Astro Tips
गणेश जी पर न चढ़ाएं तुलसी
भगवान गणेश की वंदना करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि भूलकर भी उन्हें तुलसी के पत्ते अर्पित न करें। तुलसी को माता लक्ष्मी का पर्याय माना जाता है और वह भगवान विष्णु की बहुत प्रिया हैं। इसलिए उन्हें तुलसी के बजाय मोदक जैसी चीज अर्पित करें, जिसे पाकर वे प्रसन्न हो जाते हैं।
प्यार में धोखा देती है इन राशि की लड़कियां, भाग जाती हैं किसी और के साथ
केतकी के सफेद फूल हैं अप्रिय
भगवान गणेश को सफेद रंग और सूखे फूल अर्पित करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करना परिवार में दरिद्रता लाता है। गणेशजी को केतकी के फूल भी अर्पित नहीं किए जाते हैं। इस फूल का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। चंद्रमा ने एक समय पर गणेशजी का उपहास किया था। जिसके बाद गणेशजी ने उन्हें शाप दे दिया था और उनसे संबंधित सफेद चीजों को अपनी पूजा में वर्जित कर दिया था।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।