Swapna Shastra : रात में सोते समय स्वप्न आना एक सामान्य बात है। इन सपनों में कई बार हमें अच्छी चीजें दिखाई देती हैं तो कई बार खराब चीजें हमें डरा देती हैं। इसके बाद हमें रात भर अच्छी नींद नहीं आ पाती। आज हम आपको बताते हैं कि रात में ऐसे बुरे सपने आपको न डराएं। इसके लिए आपको क्या करना चाहिए।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
किसी से न करें बुरे सपने का जिक्र
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक रात में देखे बुरे सपने को उसी समय भूल जाना चाहिए। इसका जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से मनुष्य बार-बार उसी बात के बारे में सोचता रहता है। सपने में हुई घटना उसके दिमाग से निकल नहीं पाती और मनुष्य बार-बार उस सपने को याद करके तनाव लेता रहता है।
Astrology : ये सात चमत्कारी चीजें जो घर लाती हैं धन, सुख और समृद्धि
अग्निपुराण के अनुसार, बुरे सपने देखने की वजह से नींद खुल जाए तो इंसान को फिर से तुरंत सो जाना चाहिए। ऐसा करने से वह सपना दिमाग से निकल जाता है। सुबह उठने पर आधी रात के सपने याद नहीं रहते और शांत मन के साथ जातक अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।
मंग्रल ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को होगा नुकसान : Mars transit
सूर्य देव की करें नियमित आराधना
शास्त्रों के अनुसार, अगर आपको लगातार बुरे सपने आते रहते हैं तो आपको नियमित रूप से सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। आपको रोजाना सुबह सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए। कहते हैं कि सूर्य को जल चढ़ाने पर जल की जो बूंदे मनुष्य के शरीर को स्पर्श करती है, वह मनुष्य के तन और मन को शुद्ध करती हैं। इससे रात को डरावने सपने नहीं आते।
प्यार में धोखा देती है इन राशि की लड़कियां, भाग जाती हैं किसी और के साथ
घर का वास्तु दोष करें दूर
कई बार घर में वास्तु दोष होता है। इसकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है। जिसके कारण भी रात में बुरे सपने आते हैं। घर की सुख-शांति के लिए नकारात्मक ऊर्जाओं को घर से दूर रखना बहुत जरुरी होता है। इसके लिए घर के वास्तु को ठीक करवाना चाहिए और नियमित रूप से घर में हवन करवाते रहना चाहिए।
घर के बाहर ये पेड़ लगा लिया तो होंगे 5 चमत्कारिक फायदे : Astro Tips
माना जाता है कि मनुष्य को अच्छे या बुरे सपने उसके कर्मों के अनुसार आते हैं। बुजुर्गों और विद्वानों की सेवा सत्कार करने से मनुष्य को अपने बुरे कर्मों से मुक्ति मिल जाती है और उसके स्वप्न दोष का भी नाश हो जाता है। योग्य विद्वान को दान देने से बुरे सपनों की समस्या से बचा जा सकता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।