astrology 840x610 1
ज्योतिष जानकारी राशिफल

इन लोगों को हो सकता है बड़ा धन लाभ, मेहरबान हुए सूर्य, बुध और मंगल Astrology

Astrology : ज्योतिष विद्वानों और पंचांग के अनुसार अक्टूबर माह में 4 ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं और 3 ग्रह अपनी चाल बदल रहे हैं। आओ जानते हैं कि वे कौन-कौन से ग्रह हैं और किन किन राशि के लोगों को लाभ ही लाभ होने वाला है।

ये ग्रह करेंगे मार्ग परिवर्तन :
– 11 अक्टूबर सोमवार को शनि ग्रह प्रातस 3:44 पर मकर राशि में मार्गी होगा।
– 18 अक्टूबर सोमवार को बृहस्पति ग्रह सुबह 11:39 पर मकर राशि में मार्गी होगा।
– 18 अक्टूबर सोमवार को बुध रात 8:11 पर कन्या राशि में मार्गी होगा।

astrology 840x610 1
इन लोगों को हो सकता है बड़ा धन लाभ, मेहरबान हुए सूर्य, बुध और मंगल

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

1. शुक्र : 2 अक्टूबर को शुक्र ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर कर चुके हैं जहां वे 30 अक्टूबर तक रहेंगे।
2. बुध : 2 अक्टूबर को वक्री बुध ग्रह तुला से लौटकर अपनी कन्या राशि में पहुंच गए हैं। 18 अक्टूबर को वे इसी राशि में मार्गी होंगे। 21 नवंबर को वृश्‍चिक में जाएंगे।
3. सूर्य : सूर्य ग्रह 17 सितंबर से कन्या राशि में है। 17 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे तुला में प्रवेश करेगा, जहां वह 16 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
4. मंगल : 6 सितंबर से मंगल कन्या राशि में है। मंगल ग्रह 22 अक्टूबर को प्रात: 1 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेगा, जहां वे 5 दिसंबर सुबह 5.01 बजे तक तक रहेगा और इसके बाद वृश्‍चिक में गोचर करेगा।

शारदीय नवरात्रि : करना है किसी का भी वशीकरण और पाना है धन लाभ तो ये उपाय है आपके लिए 

उपरोक्त सभी परिवर्तनों के कारण अब जानते हैं कि सूर्य, बुध और मंगल किन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान। इस समय सूर्य, बुध और मंगल कन्या राशि में विराजमान हैं।

मेष :
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी संस्था से कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपको पुराने विचारों को लेकर परिवार चलाना कठिन होगा।

इन लोगों को चमकेगा भाग्य, 11 अक्टूबर से बदल जाएगी शनिदेव Shani Dev की चाल

सिंह :
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाला रहेगा। पार्टी से पद-प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। किसी रिश्तेदार से कुछ उलझनें आएंगी। पत्नी की उन्नति में रुकावट आ सकती है। भाई द्वारा हल हो जाएगी।

कन्या :
कन्या में यह युति होने से कन्या राशि वाले को भी लाभ मिलेगा। इसके कारण निवेश में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक चिंताएं कम होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग और व्यापार में सुधार होगा। कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तीर्थयात्रा होने के योग हैं। संतान से परेशानी आएगी। आसपास के माहौल में अजीब-सा महसूस होगा। किसी अनजान से धोखा हो सकता है।

हाथ में घड़ी पहनते वक्त ये गलतियां तो नहीं करते आप? बढ़ जाएंगी मुश्किलें 

तुला राशि

इसका प्रभाव तुला और मकर पर भी माना जा रहा है। तुला राशि के जातकों को अपने विवेक से सभी फैसले लेने की जरूरत है। सूर्य के परिवर्तन के कारण इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। सूर्य, मंगल और बुध की कर्मभाव में युति बनने से मकर राशि वाले भी प्रभावित होंगे। मकर राशि में पहले से ही शनि विराजमान है।

आखिर नौ दिन के ही क्यों होते हैं नवरात्रि (Navratri) , जानिए इसके पीछे के राज

धनु राशि :
इससे धनु राशि वाले प्रभावित होंगे। उनके लिए इन ग्रहों का मंगल में रहना बहुत ही शुभ है। इन दौरान धनलाभ, नौकरी और व्यापार में उन्नती और परिवार में खुशियां रहेंगी। हर कदम पर भाग्य साथ देगा। धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पद-प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। किसी रिश्तेदार से व्यापार में साझेदारी का योग आएगा। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी संस्था से सम्मान प्राप्त होगा। घर पर अशांति का वातावरण हो सकता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in