ग्रह गोचर

Kharmas 2021: रविवार से शुरु हो रहा है खरमास, इस माह में क्या नहीं करना चाहिए

नई दिल्ली। खरमास क्या होता है और यह वर्ष 2021 में कब से शुरू हो रहा है। यही सब आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। पंचांग के अनुसार रविवार, 14 मार्च 2021 से खरमास शुरू हो रहा है और यह 14 अप्रैल 2021 तक रहेगा। यदि आप कोई शुभ कार्य करने का सोच रहे हैं तो 14 मार्च से पहले निपटा लें अन्यथा 14 अप्रैल के बाद करना होगा।

बात कीजिए भारत के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों से बिल्कुल फ्री: यहां क्लीक करें

जब सूर्य, बृहस्पति की राशि धनु राशि या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब से ही खरमास आरंभ होता है। इस समय कुंभ राशि में सूर्य गोचर कर रहे हैं। यह मीन राशि में 14 मार्च 2021, रविवार को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर प्रवेश करेंगे। मीन राशि गुरू की राशि मानी जाती है। इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। तब से खरमास की समाप्ति होगी।

बनना है करोड़पति तो बिल्ली की जेर का यह उपाय जरुर आजमाएं

इस दौरान मांगलिक कार्य, विवाह, भूमि पूजन, गृहप्रवेश, यज्ञोपवित, वाहन खरीदी आदि जैसे शुभ कार्य वर्जित माना गए हैं। इस मास में विष्णु की पूजा का महत्व बेहद विशेष है। खरमास में व्यक्ति को उपासना और भजन करना चाहिए। इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है। खरमास होने के कारण इस वर्ष विवाह मुहूर्त 24, 25, 26, 27 और 30 अप्रैल को ही हैं।

how to growth business कारोबार में तरक्की के चमत्कारी और प्रभावशाली उपाय

उल्लेखनीय है कि पुरुषोत्तम मास या अधिकमास तो हर तीन वर्ष में आता है। खरमास का नियम अलग है। भारतीय पंचाग के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में संक्रांति करते हैं तो यह समय शुभ नहीं माना जाता इसी कारण जब तक सूर्य मकर राशि में संक्रमित नहीं होते तब तक किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किये जाते। पंचाग के अनुसार यह समय सौर पौष मास का होता है जिसे खर मास कहा जाता है। खरमास को भी मलमास का जाता है। खरमास में खर का अर्थ ‘दुष्ट’ होता है और मास का अर्थ महीना होता है। मान्यता है कि इस माह में मृत्यु आने पर व्यक्ति नरक जाता है।

बात कीजिए भारत के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों से बिल्कुल फ्री: यहां क्लीक करें

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *