सहारनपुर। बुध ग्रह आगामी 11 मार्च 2021 को कुंभ राशि में गोचर करेंगें जो 1 अप्रैल 2021 तक इसी राशि में रहेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। बुध किसी को मालामाल करेंगे तो किसी को परेशानी देंगे। आइए जानते हैं कि बुध के इस राशि परिवर्तन से आप पर क्या असर पड़ेगा।
मेष राशि : बुध के इस गोचर से मेष राशि के जातकों की इनकम में इजाफा होगा। लव लाइफ के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस गोचर समय में आपकी कोई पुरानी कामना की पूर्ति हो सकती है। कैरियर को सही दिशा में ले जाने का अच्छा समय है।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर अच्छा रहने वाला है। कार्य स्थल पर आपकी तारीफ होगी और आपको पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को यह गोचर अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा।
Free astrology consultation Click this Link –
मिथुन राशि : बुध ग्रह के इस गोचर के प्रभाव से आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ अच्छी गुजरेगी और खुशियां ही खुशियां आएंगी। इस समय आपको जो भी आफर मिले, उसका भरपूर फायदा उठाए। इससे आपको लाभ होगा।
कर्क राशि : बुध के इस गोचर काल में आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है, इसलिए अपनी सेहत पर ध्यान दें। धन निवेश के लिए अच्छा समय नहीं है। सुसराल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति के योग हैं।
सिंह राशि : बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको कई सुनहरे मौके प्राप्त होंगे। यह समय आपको नई ऊंचाईयों की ओर ले जाने वाला रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद ही उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग लाभदायक रहेगा।
मालामाल बनाते हैं इस तरह के प्लाट पर बनाए गए मकान
कन्या राशि : बुध के इस गोचर से कन्या राशि के जातक विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होंगे। नौकरी करने वाले जातकों की आय में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। निवेश के लिए योजना बनाना लाभदायक साबित होगा।
तुला राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर बीमारी से राहत दिलाने वाला साबित होगा। आप भौतिक सुख सुविधा पर अपना धन खर्च करेंगे। लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को उत्तम फल की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि : बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपके पारिवारिक जीवन में शांति का माहौल रहेगा। आप भौतिक सुख सुविधाओं का पूरा आनंद लेंगे। माताजी के साथ संबंधों में सुधार होगा। इस अवधि में आप नया वाहन खरीद सकते हैं।
mitti ka matka : मिट्टी का मटका ला सकता है आपके घर में खुशियां, जानिए कैसे
धनु राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर नई ऊर्जा का संचार करेगा। आपके पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आपका छुकाव धार्मिक क्रिया कलापों की ओर रहेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि के जातकों की इस अवधि के दौरान वाणी अत्यंत प्रभावशाली हो जाएगी। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। आपके घर परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
कुंभ राशि : बुध का यह गोचर कुंभ राशि में ही हो रहा है, इसलिए इस अवधि में आप अपने सभी कार्यों को बुद्धिमत्ता के साथ पूरा करेंगे। यह समय ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। छात्रों को मेहनत का फल प्राप्त होगा।
मीन राशि वालों को बुध का यह गोचर मिले जुले परिणाम देगा। इस दरम्यान आपका जेब खर्च बढ़ जाएगा और आप नया वाहन या भवन की खरीदारी कर सकते हैं। धन का निवेश सोच समझकर करें, अन्यथा हानि हो सकती है।