चमत्कारी उपाय

how to growth business कारोबार में तरक्की के चमत्कारी और प्रभावशाली उपाय

नई दिल्ली। किसी भी व्यवसाय के पीछे कोई न कोई ग्रह अवश्य होता है। अगर वह ग्रह अच्छा है तो व्यवसाय उन्नति करता है और अगर ग्रह कमजोर हो तो कारोबार बंद होने की कगार पर आ जाता है। कभी-कभी किसी ग्रह के असर से व्यवसाय संबंधित ग्रह गड़बड़ा भी जाता है। ऐसी स्थिति में कारोबार में उतार-चढ़ाव आने लगते हैं। इसलिए किसी भी कारोबार को शुरू करने से पहले ज़रूरी है कि आप कारोबार संबंधित ग्रहों की स्थिति और उसकी दशा के बारे में ज़रूर जान लें। आपका व्यवसाय कितना वृद्धि करेगा, यह इसी पर निर्भर करेगा।

ज्योतिषी से फ्री में बात करने के लिए इस लिंक पर क्लीक करें।

वस्त्र व्यवसाय
यह व्यवसाय बहुत सारे ग्रहों से संबंध रखता है लेकिन मुख्य रूप से यह शुक्र का व्यवसाय है। इस व्यवसाय को बेहतर करने के लिए :-
सुबह और शाम शुक्र के मंत्र का जाप करें।
स्फटिक की माला गले में धारण करें।
हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफ़ेद मिठाई का भोग लगाएं।
जहां तक हो सके काले रंग के प्रयोग से बचें।

खानपान का व्यवसाय
अनाज का व्यवसाय मुख्य रूप से बृहस्पति से जुड़ा है। पके हुए भोजन के पीछे शुक्र की भूमिका होती है, वहीं जलीय खाद्य के पीछे मुख्य रूप से चन्द्रमा होता है। हर तरह के खाद्य पदार्थ के व्यवसाय में सफलता के लिए यह उपाय कारगर हैं।
श्री कृष्ण की उपासना करें।
सुबह और शाम 108 बार ‘क्लीं कृष्ण क्लीं’ का जाप करें।
हर रोज़ माथे पर सफ़ेद या पीला चन्दन लगाएं।
अपने पास पीले रंग का एक रेशमी रुमाल रखें।

आज अस्त हो जाएंगे शुक्र देव, जानिए इनके अस्त होने से क्या होगा नुकसान

कास्मेटिक कारोबार
यह व्यवसाय शुद्ध रूप से शुक्र से संबंधित है, हालांकि कभी-कभी इसमें चंद्रमा की भूमिका आ जाती है। इस व्यवसाय में सफलता के लिए यह उपाय किए जा सकते हैं।
कार्यस्थल पर देवी लक्ष्मी की स्थापना करें।
हर सुबह मां लक्ष्मी को गुलाब का सुगंध वाला इत्र अर्पित करें।
इसके बाद ‘ऊँ श्रीं श्रियै नमः’ का जाप करें।
हर शुक्रवार शाम को देवी को सफ़ेद सुगंधित फूल अर्पित करें।

प्रॉपर्टी डीलर या निर्माण व्यवसाय
इस व्यवसाय का मुख्य ग्रह मंगल है। अगर यह ग्रह कमजोर हुआ तो व्यवसाय डूब जाता है या फिर मंगल के कमजोर होने पर कर्ज़ भी बढ़ता जाता है। इस व्यवसाय में सफलता के लिए निम्न उपाय करने चाहिए।
लाल वर्ण के हनुमान जी की स्थापना करें।
हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
उच्चारण कर ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करें।
मंगलवार को मजदूरों को हलवा पूरी बांटें।

Vastu Tips : इस दिशा में घड़ी लगाने से खुलते हैं भाग्य के द्वार, कहां लगाए घड़ी

शिक्षा, सलाह व्यवसाय
यह व्यवसाय बुध, बृहस्पति और शुक्र से संबंध रखता है, लेकिन मुख्य रूप से बृहस्पति का व्यवसाय है। इस व्यवसाय में सफलता के लिए निम्न उपाय करने चाहिए।
भगवान शिव की उपासना कीजिए।
हर सुबह शिव जी को सफ़ेद या पीले फूल चढ़ाएं।
इसके बाद ‘ऊँ आशुतोषाय नमः’ का जाप करें।
अपने कार्यस्थल का रंग हल्का पीला या सफ़ेद रखें।

लोहा, कोयले या पेट्रोल
यह व्यवसाय शनि और कुछ हद तक मंगल का है। इस व्यवसाय में सफलता के लिए निम्न उपाय किए जा सकते हैं।
मध्यम उंगली में एक लोहे का छल्ला जरूर धारण करें।
दाहिनी कलाई में काला रेशमी धागा बांधें या फिर काली स्ट्रैप वाली घड़ी पहनें।
प्रतिदिन रात में 108 बार ‘ऊँ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें।
शनिवार को तिलयुक्त भोजन का दान करें।

ज्योतिषी से फ्री में बात करने के लिए इस लिंक पर क्लीक करें।

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *