मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर बेटी एक लक्ष्य फाउंडेशन के तत्वाधान में वृन्दावन के माँ धाम आश्रम और मैत्री घर आश्रम में सेनेटरी नैपकिन, तौलिया, खाने पीने का सामान, मिठाई, टॉयलेटरीज (प्रसाधन का सामान) दिया गया। दोनों आश्रम में 135 महिलाएँ थी। उनमें से अधिकतर विधवाएं थी। जिनको उनके पतियों की मृत्यु के बाद घर में प्रताड़ित किया गया। जिसकी वजह से वो अपना घर छोड़ कर यहाँ रह रही है।
समस्या है तो समाधान भी है। हमारे ज्योतिष से फ्री बात करें। क्लीक करें।
कुछ महिलाओं के पतियों ने दूसरी शादी करके छोड़ दिया वो भी यहाँ विधवा वाला जीवन जी रही है। कुछ के पतियों ने शराब के नशे में मारपीट की और घर से निकाल दिया। ये महिलाएँ बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश आदि से थी। कइयों को वहाँ रहते हुए 20 से भी अधिक वर्ष हो चुके है। उनका कहना था कि आश्रम को ही हमने अपना घर बना लिया है। हम यहाँ से मृत्यु के बाद ही जायेंगे। दोनों आश्रम में उनके खाने पीने और सेहत का ध्यान रखा जाता है।
Shivaratri 2021 : चाहते हो सभी समस्याओं से मुक्ति तो शिवरात्रि पर करें ये कार्य
कितना कठिन है आज भी जब पूरा विश्व वूमन इंटरनेशनल डे मन रहा है। तब भी औरतों का जीवन कितना नर्क है। जो इस तरह का जीवन जीने को मजबूर है। अपनी ज़िंदगी से सारे समझौते कर लिए है। आखिर कब तक औरत को सिर्फ और सिर्फ समझौते करने होंगे। सरकार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अभी और फैसले लेने है। ऐसी औरतों को भी आत्मनिर्भर बनाकर उनको भी ज़िंदगी को जीने के लिए जागरूक करना चाहिए। फिर से नई ज़िन्दगी जीने के लिए उनको कॉउंसलिंग करानी चाहिए। कब तक आखिर औरत को ही दूसरे के सहारे की ज़रुरत पड़ेगी दूसरों पर निर्भर रहना होगा।
Mahashivaratri 2021 महाशिवरात्रि 2021 : कब और कैसे मनाएं महाशिवरात्रि ?
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. एस्ट्रो सिमरन वार्ष्णेय, अजय कुमार वार्ष्णेय, रिचा वार्ष्णेय, एस्ट्रो चेतन शर्मा, एस्ट्रो डॉक्टर नीलू गुप्ता, एस्ट्रो पूनम ठाकुर, एस्ट्रो चेतना कालरा, एस्ट्रो पूजा भारती, आचार्य शालू जैन, आचार्य सुदेश शर्मा, एस्ट्रो सिम्मी कौर, शोभिता पांडेय, नीतू गोयल, नीलम कुमार और कपिल कुमार ने अपना पूरा सहयोग दिया।
नोट: अगर आप संस्था में किसी भी तरह का सहयोग करना चाहते है तो आचार्य सागर जी से संपर्क कर सकते है। +91 98105 64565