एस्ट्रो न्यूज चमत्कारी उपाय ज्योतिष जानकारी

किस कार्य के लिए कौन से रंग का प्रयोग करे जिससे जीवन खुशहाल हो, एक विशेष आर्टिकल ?

मानव जीवन में प्राकृतिक और कृत्रिम रंगों बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। आज आपको रंगों से संबंधित रोचक और जरूरी जानकारी देने जा रहा हूँ। पहले जाने कुण्डली में किस लग्न के लिये कौन सा रंग कार्यो में सहायक होता है-

 

  1. मेष और वृश्चिक लग्न :- लाल, केसरी, पीला और सफेद

  2. वृष और तुला लग्न:- हरा, सफेद, गुलाबी, आसमानी/फिरोजी, ब्राउन

  3. मिथुन और कन्या लग्न:- हरा, गुलाबी, पोपटी, सफेद और उजला रंग (Light Color)

  4. धनु और मीन लग्न:- पीला, सफेद, लाल (धनु लग्न), आसमानी (मीन लग्न)

  5. मकर और कुंभ:- सफेद और गहरे रंग के कपडे.

  6. सिंह:- केसरी, लाल, पीले, सफेद

  7. कर्क:- सफेद, आसमानी, पीला और हल्के रंग के कपडे

क्यों करने चाहिए उपाय ?

उपरोक्त लग्न के अनुसार लोगो को शर्ट, कुर्ता, Cap, साड़ी, दुपट्टा, Hairband, नेल पॉलिश, मोबाइल कवर, ऑफिस/कॉलेज के बैग, परदे और दीवारों के रंग प्रयोग करना चाहिए…

क्या करती है शनि की साढ़ेसाती, और क्या उपाय करने चाहिए ?

सफेद रंग शांति और समन्वयता का प्रतीक है।समाज को एकजुट रखने और सामाजिक व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने का प्रतीक है। आपने अकसर नेताओ को सफेद कुर्ते पहने देखा होगा। विधवा महिलाये को भी सफेद रंग शांति से जीवन व्यतीत करने के लिए दिया गया है।अस्पताल में कार्य कर रहे कर्मचारियों को सफेद रंग अधिक पहनना चाहिए।अतः सफेद रंग सभी लग्नो के जातक पहन सकते है।

जो लोग Jewellary का व्यवसाय करते है उन्हें दुकान पर पीला रंग पहनना अधिक फायदा देता है।

Marketing और Policy/Investment,शेयर बाजार से जुड़े लोग,हफ्तावसूली के लिए,भाड़ा/किराया लेने,उधारी वापिस माँगने जाने के लिए नीला रंग अधिक प्रयोग करे।नीला रंग राहू को बहुत प्रसन्न है और अपने शुभ फल प्रदान करता है। साफ-सफाई कर्मचारियों को भी नीले वस्त्र पहनना चाहिये।

छोटे बच्चों को (10वी तक के) घर मे हरे रंग की T-Shirt या फ्रॉक पहनाये..हरा रंग बुध का होता है जो बच्चो की एकाग्रता बढ़ाता है। अतः बच्चो का कोई भी लग्न हो उन्हें घर मे हरा रंग का वस्त्र अधिक पहनाये।रेलवे सिग्नल से ही देखे की लाल रंग Stop को दिया गया है जबकि हरे रंग को Start क्योकि लाल रंग सबसे अधिक दूरी से दिख जाता है और हरा रंग नजदीक से। हरी घास रोज 15 मिनट निहारने से आँखों की रोशनी बढ़ती है और चश्मे का नंबर नही बढ़ता।

क्या पैसा नही रुकता है, खर्च अधिक है तो क्या करे उपाय ?

पुलिस स्टेशन में काम हो या कोर्ट में जाना पड़े तो “काला” रंग ही पहनकर जाये। काला रंग दंडाधिकारी शनिदेव के प्रतिनिधित्व में आता है। यही कारण है कि जज और वकील भी आपको काले रंग में ही नजर आते है। अतः दंड से बचने या दंड दिलवाने हेतु काला रंग पहने।

किसी की मैय्यत पर या मृतक परिवार के घर जाना पड़े तो सदैव सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहने। नीले, भड़कीले, चितकबरे रंग कदापि ना पहने। परफ्यूम/Deo लगाकर या जेब मे चॉकलेट जैसी चीजें रखकर कभी ना जाये।

छाते, सिंटेक्स की टंकिया, बुरखे, जूते आप अधिकतर काले रंग के पाओगे क्योकि ये चीजें मौसम और दैनिक प्रयोग के कारण बहुत जल्दी धुमिल हो जाती है अतः मौसम के अनुसार भी रंग का महत्व है। काला रंग जल्दी गंदा नही दिखता और ये धूप को सफेद रंग की बजाय अधिक अवशोषित करता है अतः बारिश और ठंड़ीयो में काला स्वेटर, रेनकोट पहने…गर्मियों में हल्का रंग, हल्के रंग की टोपी आदि।

जिस दिन शारीरिक संबंध बनाने हो उस दिन गुलाबी चादर शाम को बिछाये, गुलाबी रंग की Icecream (स्ट्रॉबेरी) खाये। गुलाबी रंग के कपड़े (Nighty/Under garments) पहने क्योकि गुलाबी रंग रोमांस के कारक शुक्र देव का रंग है।

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *