वनस्पति ज्योतिष वास्तु टिप्स

Vastu Tips: कौन सा पौधा किस दिशा में लगाने से घर में बनी रहती है सुख शांति

नई दिल्ली। पेड़ पौधों का हमारे जीवन से बहुत गहरा जुड़ाव है। पेड़ पौधे लगाने से जहां पर्यावरण संतुलन बना रहता है, वहीं यदि सही पौधे का चयन करके पौधे को अपने घर में लगाया जाए तो घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। वनस्पति ज्योतिष और वास्तु के अनुसार बहुत से ऐसे पौधे होते हैं,​ जिनका चयन करके यदि हम अपने घर की सही दिशा में लगाए तो वास्तु दोष दूर होता है और सुख समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कि कौन सा पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए…

हमारे ज्योतिष से फ्री में बात करें। यहां क्लीक करें…

पूर्व दिशा- घर की पूर्व दिशा और उत्तर पूर्व दिशा में छोटे पौधे जैसे- तुलसी, गुलाब, गेंदा, लिली, पुदीना, आदि लगाने चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है। घर की पूर्व दिशा में लगा बरगद का पेड़ भी मनोकामनाएं पूरी करता है, लेकिन भूल से भी पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए वरना घर में निर्धनता आती है।

पश्चिम दिशा- पश्चिम दिशा में पीपल का वृक्ष, नारियल का पेड़ या अशोक का वृक्ष लगाना शुभ फलदायी माना गया है। लेकिन पश्चिम दिशा में भूल से भी कांटेदार पौधे या वृक्ष नहीं लगाने चाहिए. ऐसा करने से शत्रु का भय बना रहता है।

घर में मनी प्लांट लगाने से होते हैं ये फायदे, बस कुछ बातों का रखें ख्याल

उत्तर दिशा- उत्तर दिशा को ईशान के नाम से भी जाना जाता है और इस दिशा में केले का पेड़, तुलसी का पौधा आदि लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दिशा में नीले रंग के फूल देने वाले पौधे भी लगा सकते हैं, लेकिन उत्तर की दिशा में कभी भी फल देने वाले पेड़ पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से संतान को कष्ट होता है और बुद्धि को भी नुकसान पहुंचता है।

दक्षिण दिशा- जीवन के सभी संकटों से मुक्ति पाकर स्वस्थ और निरोग जीवना जीना चाहते हैं तो घर की दक्षिण दिशा में नीम का पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। घर की छाया से थोड़ी दूर नीम का वृक्ष लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन दक्षिण दिशा में कांटे वाले पौधे बिलकुल न लगाएं, साथ ही इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना भी अशुभ माना जाता है।

कभी भी भूल कर घर और आफिस में नहीं रखने सूखे फूल, हो जाता है ऐसा

दक्षिण पूर्व दिशा- इस दिशा को आग्नेय कोण भी कहा जाता है। इस दिशा में अनार का पौधा लगाने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *