कैसा हो आपके घर का मंदिर : आप और हम अक्सर देखते हैं कि हर किसी के घर में एक मंदिर होता है जहां देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीर होती है। बहुत से लोग अपनी मर्जी के अनुसार मंदिर और मूर्तियां लगा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि मंदिर भी वास्तु के अनुसार होना चाहिए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो आपके घर में अशांति और दोष हो सकता है।
वेदों के जानकार बताते है कि वास्तु के अनुसार, देवी देवताओं की मूर्तियां घर में किस रूप में है और कहां पर स्थापित है, यह बात घर की सुख-समृद्धि और धन आदि पर बहुत असर डालती है। इसलिए जब भी घर में देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित करें तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है।
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
1. गणेश जी भगवान को अन्य देवताओं में सबसे पहले पूजा का दर्जा दिया गया है। घर में अगर भगवान गणेश की मूर्ति को केसरिया या पीले रंग के कपड़े पर रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा नृत्य करती हुई गणेश प्रतिमा भी घर में शुभ अवसर लाती है।
2. घर के मंदिर में अगर भगवान कृष्ण की बालरूपी बैठी हुई मूर्ति है तो वह शुभ मानी जाती है। इसके अलावा अगर श्रीकृष्ण और देवी राधा की जुगल-जोडी हो तो ऐसी मूर्ति खडी मुद्रा की भी रखी जा सकती है।
3. घर में अगर देवो के देव भगवान महादेव की स्थापना करना चाहते हैं तो शिवलिंग की जगह शिव मूर्ति या तस्वीर रखें। घर में शिव मूर्ति रखना अच्छा माना जाता है।
जानिए कौए crow का रहस्य और उनसे जुड़े शकुन, अपशकुन और उपाय Remedies?
4. घर में देवी लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कुबेर की मूर्ति कभी खडी नहीं होनी चाहिए। इनका बैठा हुआ होना शुभ और लाभदायक होता है। भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की मूर्ति को मंदिर की उत्तर दिशा में स्थापित करना शुभ होता है।
5. अगर घर में प्रेम और सुख चाहिए तो भगवान श्रीराम की मूर्ति के साथ माता जानकी और भगवान हनुमान की भी स्थापना करें। इससे घर में प्रेम बना रहता है।
6. घर में अगर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर है तो याद रखें कि उनके साथ लक्ष्मी जी की स्थापना भी जरूर की जाए। क्योंकि ऐसा माना गया है कि भगवान विष्णु के साथ हमेशा लक्ष्मी जी निवास करती है।
आखिर कब खत्म होगी कोरोना महामारी? यहां है विस्तार से जानकारी
7. मंदिर में खासतौर पर इस बात का ध्यान रखें किसी भी भगवान की मूर्ति या तस्वीर को सीधे जमीन पर न रखें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। मूर्तियों को कपडे या थाली आदि में स्थापित करें।
8. घर में अगर हनुमान जी की मूर्ति है तो ध्यान दे कि उस मूर्ति में भगवान हनुमान पर्वत उठाते या अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते दिखाई दें। ऐसी मूर्ति शुभ मानी जाती है।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।