सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र का ही एक अंग है। ज्योतिष में जहां जातक की जन्म कुंडली देखकर जातक के भूत, वर्तमान और भविष्य काल की गणना की जाती है, वहीं सामुद्रिक शास्त्र के माध्यम से मानव के अंगों को देखकर उसके भविष्य के बारे में तो नहीं बल्कि जातक के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है।
क्या समुद्र शास्त्र द्वारा लड़का या लड़की होना पता चल सकता है?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जातक के अंगों को देखकर उसके स्वभाव के साथ साथ अन्य गतिविधियों का भी आसानी से पता लगाया जा सकता है। लेकिन किसी स्त्री के गर्भ में पल रहे बालक या बालिका का पता नहीं लगाया जा सकता है। भारतीय कानून के अनुसार ऐसा करना एक दंडनीय अपराध है। यदि कोई ज्योतिष इस तरह की जानकारी देता है तो कानून वह गलत कर रहा है।
समस्या है तो समाधान भी है, करें ज्योतिष से नि:शुल्क बात
हम भी यह सलाह देते हैं कि आप इस तरह की जानकारी कतई भी हासिल न करें। जन्म से पूर्व गर्भ में पल रहे बालक या बालिका के बारे में पता करना गैरकानूनी है। भारत में इस पर कठोर सजा का प्रावधान किया गया है। यदि कोई डाक्टर किसी दंपत्ति को इस तरह की जानकारी देता है तो वह भी उतना ही दोषी है, जितना कि इस बारे में जानकारी हासिल करने वाले व्यक्ति।
समुद्र शास्त्र के अनुसार लड़कियों के कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो शादी के बाद किसी लड़कों का जीवन को बर्बाद कर देता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार ये हैं कुछ लक्षण…
किसी भी स्त्री के शरीर की बनावट से जाने उनके चरित्र के बारे में
जिस लड़की की मांग सीधी होती है वह पति के लिए बहुत शुभ होती है। जो लड़की दो मांग या टेढ़ी मांग रखती है वह कुटिल स्वभाव की होती है, जो आपने हाथों अपना वैवाहिक जीवन बर्बाद लेती है। साथ ही जिसके साथ इनका रिश्ता बनता है उसका जीवन बीच मझधार में फंस जाता है। ऐसा समुद्र शास्त्र के लक्षणों में साफ निर्देश किया गया है।
शरीर की बनावट से जानिए कि भाग्य में धनवान बनना लिखा है या नहीं
वैसी लड़कियां जो एडियां उठाकर चलती है इनका जीवन संघर्षों से भरा होता है। सुबह देर तक सोने वाली या दिन के समय सोने वाली महिला अपने वैवाहिक जीवन में दरार और कलह का कारण खुद बनती हैं। ऐसी महिलाएं मायके में हों या ससुराल में केवल धन की बर्बादी ही करती हैं। जिस घर में महिलाएं दिन में सोती हैं वहां कभी भी लक्ष्मी टिक नहीं पाती है। ऐसे लक्षणों वाली लड़कियों से शादी करने पर पुरुष का जीवन तबाह हो जाता है।