arranged marriage 1 ganeshavoice.in नए साल 2022 में खूब बजेंगी शहनाइयां, जानिए शुभ मुहूर्त : Vivah Muhurat 2022
ज्योतिष जानकारी राशिफल

नए साल 2022 में खूब बजेंगी शहनाइयां, जानिए शुभ मुहूर्त : Vivah Muhurat 2022

new year banner 2022 mob ganeshavoice.in नए साल 2022 में खूब बजेंगी शहनाइयां, जानिए शुभ मुहूर्त : Vivah Muhurat 2022

Vivah Muhurat 2022 : हिंदू धर्म में बिना मुहुर्त के शादियां नहीं की जाती हैं। लोग शुभ मुहुर्त देखकर ही शादियां करते हैं। जहां कितने ही दिन रुका रहना पड़े, लेकिन तब तक शादी नहीं की जाती है जब तक कि एक अच्छा शुभ मुहुर्त ना मिल जाए। ऐसे में 2021 की बात करें तो इस साल पहले तो शादी के शुभ मुहुर्त भी काफी कम थे, दूसरा कोरोना के कारण से भी शादियां कम हो पाईं, लेकिन 2022 शादियों के लिए अनेकों शुभ मुहुर्त लेकर आ रहा है।

arranged marriage 1 ganeshavoice.in नए साल 2022 में खूब बजेंगी शहनाइयां, जानिए शुभ मुहूर्त : Vivah Muhurat 2022

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

हमेशा से ही सनातन धर्म में विवाह शुभ मुहुर्त के हिसाब से ही संपन्न होते हैं। 2021 में शादियों के बहुत ज्यादा मुहुर्त नहीं थे, लेकिन नए साल यानी कि 2022 की बात करें, तो इसमें विवाह के शुभ मुहूर्त की भरमार है। हालांकि 2021 में कोरोना के कारण से भी कम ही शादियां हो पाई थीं, अगर इस साल आपकी शादी में खलल हुआ हो तो अब 2022 में बैंड-बाजा और बारात का शोर खूब सुनाई देने वाला है।

बड़ी से बड़ी बीमारी दूर कर सकता है हनुमान जी का ये शक्तिशाली पाठ 

2021 की तुलना में नए वर्ष 2022 में शादियों के शुभ मुहूर्त की जमकर भरमार है। जनवरी से लेकर दिसंबर तक पूरे साल ही जमकर शहनाइयां बजने वाली हैं। यहां देखें शादी के शुभ मुहूर्त (Shadi Shubh Muhurat 2022) की पूरी लिस्ट।

जानिए शादियों के शुभ मुहुर्त

साल 2022 में तीन महीने अगस्‍त, सितंबर और अक्‍टूबर में चातुर्मास पड़के के कारण से शादियों के कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं होंगे। इन महीनों को अगर छोड़ दिया जाए तो फिर 2022 में लगभग पूरे साल शादियों के जमकर शुभ मुहूर्त हैं।

इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा साल 2022 : Horoscope 2022

जनवरी 2022 : साल की शुरुआत में ही 22, 23, 24 और फिर 25 तारीख को शादी करना बेहद शुभ रहेगा।

फरवरी 2022 : इस महीने में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और फिर 22 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं।

मार्च 2022 : मार्च में केवल 2 ही शुभ मुहूर्त हैं. इस माह 4 और 9 तारीख को ही शादी करना शुभ रहेगा।

अप्रैल 2022 : इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27 तारीख को शादी का शुभ मुहुर्त है।

क्या आपको पता है मुस्लिम दूल्हा दुल्हन को भी लगाई जाती है हल्दी, लेकिन क्यों ?

मई 2022 : इस महीने 2, 3, 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ होगा।

जून 2022 : शादी के 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख का दिन जून में खास होने वाला है।

जुलाई 2022 : 4, 6, 7, 8 और 9 तारीख को जुलाई में शादी का शुभ मुहूर्त है।

नवंबर 2022 : सर्दियों की शुरुआत में यानी कि नंवबर में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त हैं।

दिसंबर 2022 : साल के अंतिम महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

Tagged Vivah Muhurat 2022
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in