gv suryadev 0210 ganeshavoice.in सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों पर पड़ेगा जबरदस्त प्रभाव : Surya Ka Rashi Parivartan
ग्रह गोचर राशिफल

सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों पर पड़ेगा जबरदस्त प्रभाव : Surya Ka Rashi Parivartan

new year banner 2022 mob ganeshavoice.in सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों पर पड़ेगा जबरदस्त प्रभाव : Surya Ka Rashi Parivartan

Surya Ka Rashi Parivartan : सूर्य का धनु राशि में गोचर होने वाला है। सूर्य का यह गोचर (Surya Ka Gochar 2021) धनु राशि में होगा। 16 दिसंबर 2021 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को पिता से रिश्ते, सामाजिक मान सम्मान और सेहत का कारक ग्रह माना गया है। इसके अलावा सूर्य को ग्रहों का आत्मा माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन (Surya Ka Rashi Parivartan) से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। सूर्य का गोचर किस प्रकार राशियों को प्रभावित करेगा इसे जानते हैं।

gv suryadev 0210 ganeshavoice.in सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों पर पड़ेगा जबरदस्त प्रभाव : Surya Ka Rashi Parivartan

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेष (Aries)
सूर्य के इस गोचर से भाग्य में वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति से साथ-साथ पैसा बचेगा। प्रमोशन की प्रबल संभावना है। गोचर की अवधि में पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। पिता की सेहत का ख्याल रखना होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी।

वृषभ (Taurus)
गोचर के दौरान विदेश यात्रा का योग बनेगा। कार्यस्थल पर धन लाभ होगा। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। लाइफ स्टाइल को लेकर सावधान रहना होगा। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों पर धन खर्च होगा।

मिथुन (Gemini)
गोचर के दौरान गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। शादीशुदा जिंदगी के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। किसी खास इंसान से विवाद हो सकता है। विदेशी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को धन लाभ होगा। मांसपेशियों की समस्या परेशान करेगी।

सिंह राशिफल 2022, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है New Year 2022

कर्क (Cancer)
मुकदमेबाजी में सफलता मिल सकती है। रोजगार में उन्नति होगी। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। सट्टे या जुएबाजी में पैसा लगने से नुकसान होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में बच्चों का खास ख्याल रखना होगा।

सिंह (Leo)
इस गोचर के दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। किसी भी काम में आसानी से सफलता मिल जाएगी। परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नौकरी में भी सफलता मिलने वाली है। संतान से सुख मिलेगा। रिश्तों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन पर खर्च बढ़ेगा।

कन्या (Virgo)
गोचर के दौरान मानसिक तनाव बढ़ेगा। माता के साथ विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। वरना बीमार पड़ सकते हैं। परिवार में झगड़े का माहौल रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

2022 में राहु इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, देगा बेशुमार धन दौलत

तुला (Libra)
गोचर के दौरान शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी जिस कारण जीवन के सुख का आनंद लेंगे। भाई से आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई प्रभावशाली इंसान आपका मित्र आ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
गोचर के दौरान आय बढ़ेगी। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। पिता की संपत्ति से धन लाभ होगा। गोचर के दौरान खराब दिनचर्या मानसिक तनाव देगा। निवेश के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। संपत्ति खरीद सकते हैं। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा।

धनु (Sagittarius)
नौकरी में प्रमोशन होगा। राजनितिक सफलता मिल सकती है। समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार में पिता के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। संतान सुख मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

कश्मीरी कहवा : सेहत को देता है जबरदस्त फायदा 

मकर (Capricorn)
सेहत पर धन खर्च होगा। दैनिक आय में वृद्धि होगी। नींद न आना, आंखों की रोशनी और पेट की समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। विदेश व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। परिवार में पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

कुंभ (Aquarius)
लव पार्टनर को नौकरी में उन्नति मिलेगी। नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है। पार्टनरशिप के बिजनेस से लाभ मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में पार्टनर के साथ मधुर संबंध रहेंगे। सरकारी कर्मचारीयों को कर्यस्थल पर लाभ मिलेगा।

मीन (Pisces)
नौकरीपेशा में आर्थिक उन्नति होगी। बिजनेस में धन लाभ और प्रसिद्धि मिलेगी। गोचर के दौरान गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। समाज में छवि अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों और दोस्तों का साथ मिलेगा। गले की समस्या परेशान कर सकती है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in