Untitled design 2021 07 23T070429.440 1
ज्योतिष जानकारी राशिफल व्रत एवं त्यौहार

सावन के रह गए 7 दिन शेष, तुरंत कर लें ये उपाय, दूर होगा शनि का अशुभ प्रभाव : shanidev

shanidev : सावन का महीना चल रहा है और इस पवित्र माह के समापन के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। सावन के पावन माह के 7 दिन शेष हैं। हिंदू धर्म में सावन के माह का बहुत अधिक महत्व होता है। सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस माह में विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है।

Untitled design 2021 07 23T070429.440 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

भगवान शंकर की कृपा से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है। शनि दोषों से मुक्ति के लिए भगवान शंकर की अराधना करनी चाहिए। भगवान शंकर की अराधना करने से शनि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। शनि के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है। शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनि को ज्योतिष में पापी और क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। इस समय मकर, कुंभ, धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन, तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है।

सिर्फ सुनते ही नहीं दिल की बात भी कहते हैं महिला के कान : woman’s ear

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या की वजह से व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। रोजाना भगवान शंकर को जल अर्पित करने से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित लोगों को रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए और लिंगास्टमक स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

घर से निकलते ही अगर दिखें ये चीजें तो समझे मिलने वाले हैं शुभ संकेत

लिंगाष्टकम स्तोत्र
ब्रह्ममुरारिसुरार्चितलिङ्गं निर्मलभासितशोभितलिङ्गम् ।
जन्मजदुःखविनाशकलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥1॥

देवमुनिप्रवरार्चितलिङ्गं कामदहं करुणाकरलिङ्गम् ।
रावणदर्पविनाशनलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥2॥

सर्वसुगन्धिसुलेपितलिङ्गं बुद्धिविवर्धनकारणलिङ्गम् ।
सिद्धसुरासुरवन्दितलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥3॥

कनकमहामणिभूषितलिङ्गं फणिपतिवेष्टितशोभितलिङ्गम् ।
दक्षसुयज्ञविनाशनलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥4॥

कुङ्कुमचन्दनलेपितलिङ्गं पङ्कजहारसुशोभितलिङ्गम् ।
सञ्चितपापविनाशनलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥5॥

देवगणार्चितसेवितलिङ्गं भावैर्भक्तिभिरेव च लिङ्गम् ।
दिनकरकोटिप्रभाकरलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥6॥

अष्टदलोपरिवेष्टितलिङ्गं सर्वसमुद्भवकारणलिङ्गम् ।
अष्टदरिद्रविनाशितलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥7॥

सुरगुरुसुरवरपूजितलिङ्गं सुरवनपुष्पसदार्चितलिङ्गम् ।
परात्परं परमात्मकलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥8॥

लिङ्गाष्टकमिदं पुण्यं यः पठेत् शिवसन्निधौ।
शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते॥

यह भी पढ़ें…

क्या आपके घर के पास इन देवी-देवताओं का मंदिर है, ये जानकारी आपके लिए है जरुरी

तांबे की अंगूठी से मिलते हैं बड़े फायदे, परेशानियों से मिलता है छुटकारा

रविवार के चमत्कारी उपाय : आएगा रुपया पैसा और मिलती है सफलता

कब्ज और गैस से रहते हैं परेशान तो आज ही अपनाए ये body exercise

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in