shadgrahi yoga : ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक फरवरी में कुछ ग्रहों के (shadgrahi yoga) संयोग से दुर्लभ योग बन रहे हैं। दरअसल इस मास के शुरुआत में सूर्य, बुध, चंद्र और शनि ग्रह की मकर राशि में युति हो रही है। इसके अलावा चंद्रमा और शुक्र दुबारा मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में पंचग्रही योग का संयोग बनेगा। वहीं मकर राशि में 4 ग्रहों की युति से एक अलग केदार योग बनेगा। ऐसे में ये सभी ग्रह मिलकर षड्ग्रही योग बनाएंगे। जानते हैं कि इसका किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
shadgrahi yoga कैसे बनेगा षड्ग्रही योग?
चीनी के टोटके से तुरंत बनेंगे बिगड़े काम, पितृ और शनि दोष से मिलेगी मुक्ति
इस मंदिर में होती है मामा शकूनि की पूजा, पूरी होती है मनोकामना spiritual
इस वक्त मकर राशि में शनि और बृहस्पति देव विराजमान हैं। बीते माह मकर राशि में सूर्य और शुक्र का भी प्रवेश हुआ था, जिस कारण इस राशि में चतुर्ग्रही योग बना हुआ है। 5 फरवरी को बुध वक्री अवस्था में इसमें प्रवेश करेगा।
इसके बाद 9 फरवरी को चंद्रमा भी मकर राशि में प्रवेश करेगा। जिस कारण मकर राशि में एक साथ सूर्य, बुध, शुक्र, बृहस्पति, चंद्रमा और शनि मौजूद रहने वाले हैं। जिससे इस राशि में षड्ग्रही योग बनेगा, जो ज्योतिष के नजरिए से बेहद दुर्लभ संयोग है।
घर में इस जीव का दिखना माना जाता है शुभ, होती है धन की वर्षा Wealth
इन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक षड्ग्रही योग मेष, वृषभ और मीन राशि के लोगों के लिए अत्यंत शुभ है। इस योग के प्रभाव से इन राशियों के लोगों को करियर और धन संबंधी समस्या से निजात मिल सकती है।
धन का होगा आगमन,चमकेगी किस्मत, इस दिशा में लगाएं बांस का पौधा
इन 3 राशि वालों को रहना होगा सतर्क
षड्ग्रही योग मिथुन, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस योग के कारण सेहत बिगड़ सकती है। इसके साथ ही किसी प्रकार की दुर्घटना की भी संभावना है। साथ भी आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।