Monthly Horoscope December 2021 : नवंबर का महीना समाप्त होने में अब केवल एक ही दिन शेष रह गया है। बुधवार से दिसंबर का महीना शुरु हो जाएगा। दिसंबर के महीने में चार राशि वालों पर खुशियों की बारिश होगी, तो अन्य राशि वालों के लिए यह महीना कैसा रहने वाला है, आईए जानते हैं…
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
मेष राशि : दिसंबर का महीना आपके लिए खास रहने वाला है। इस महीने कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की ओर आप प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आपको अपनी बोली पर नियंत्रण रखना होगा। निवेश से इस दौरान आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ राशि : कार्यक्षेत्र में आप अपने हर काम में सफलता पाने में सक्षम होंगे। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। प्यार और रोमांस में वृद्धि होगी। आप इस दौरान अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं। आर्थिक जीवन में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि : आपके लिए ये महीना शानदार साबित होगा। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे थे उन्हें इच्छानुसार शुभ फलों की प्राप्ति होगी। करियर में लाभ मिलेगा। नये अवसरों की तलाश कर रहे जातकों को अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। कर्ज लेने के लिए उत्तम समय है।
2022 में इन राशियों पर रहेगी शनि की नजर, जानिए अपने बारे में
कर्क राशि : कार्यक्षेत्र के लिहाज से ये महीना अच्छा साबित होगा। यात्रा से धन लाभ होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। आप धन का संचय कर पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात पर झगड़ा होने के आसार रहेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।
सिंह राशि : इस राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान उधार लेने या देने से बचें। निवेश से भविष्य में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा।
कन्या राशि : इस राशि वालों के लिए ये महीना लाभकारी परिणाम लेकर आ रहा है। करियर में अच्छी खासी ग्रोथ होने की संभावना है। परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिता पायेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। कर्ज का निपटारा कर सकेंगे। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी ये महीना शुभ साबित होगा।
2022 इन नाम वाले लोगों के लिए रहेगा खास, नौकरी और कारोबार में मिलेगा लाभ
तुला राशि : कार्यक्षेत्र के लिहाज से ये महीना अच्छा रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय के कई स्रोतों से अच्छा लाभ भी मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। बिजनेस वाले जातकों को धन की प्राप्ति के आसार हैं।
वृश्चिक राशि : इस राशि के जातक करियर में ऊंचाईयां हासिल करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वेतन में वृद्धि के साथ लाभ के योग भी बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ होने के प्रबल आसार रहेंगे। वेतन वृद्धि और पदोन्नति की संभावना है। ये महीना आपके लिए लाभ और मुनाफे से भरपूर रहेगा।
धनु राशि : ये महीना करियर के लिहाज से उत्तम रहेगा। आपके नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। महीने के आखिर में लाभ प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे।
सूर्योदय के साथ होगा आपका भाग्योदय, इस विधि से करें सूर्यदेव की पूजा
मकर राशि : इस राशि वालों के लिए ये महीना अच्छे अवसर प्रदान करने वाला साबित होगा। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। साझेदारी के काम में सावधान रहने की जरूरत होगी। धन लाभ के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। धन में वृद्धि होगी। छोटे-छोटे निवेशों से लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि : इस महीने लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। जल्दबाजी में कोई कार्य न ही करें तो बेहतर होगा। निवेश के लिहाज से ये महीना अच्छा रहेगा। वैवाहिक जातकों को सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है। कुछ जातक नौकरी छोड़कर बिजनेस करने की सोच सकते हैं।
मीन राशि : ये महीना कार्यक्षेत्र के लिए सुखद रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुराने कर्ज का निपटारा कर सकेंगे। लव लाइफ का माहौल खुशनुमा रहेगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।