Mole Mystery हमारे शरीर में कई जगहों पर तिल (Mole Mystery) होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में तिलों का भी वर्णन मिलता है। शरीर पर तिल (Mole Mystery) या तो जन्म से होते हैं या फिर बाद में भी उभर जाते हैं। अमूमन इनका रंग काला होता है। तिल शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के होते हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल (Mole Mystery) अलग-अलग संकेत देते हैं। यहां हम जानेंगे महिलाओं के शरीर पर मौजूद उन तिलों के बारे में जो पति और ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली होने का सूचक माने जाते हैं।
Mole Mystery
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
माथे पर हो तिल
जिन लड़कियों के माथे पर तिल होता है वे बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये लाइफ में अपने दम पर मुकाम हासिल करती हैं। ये लड़कियां पति और ससुराल के लिए भी लकी मानी जाती हैं।
भौहों के बीच में हो तिल
जिन लड़कियों की आंख के ऊपर दोनों भौंहों के बीच में तिल होता है वे बहुत ही सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं रहती और इनका विवाह भी अमीर व्यक्ति से होने की संभावना रहती है। जिन लड़कियों के दाईं या फिर बाईं आइब्रो पर तिल होता है वे बहुत पैसा कमाती हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है।
इन लोगों के आने वाले हैं अच्छे दिन, मिल सकती है खुशखबरी!
बेहद भाग्यशाली होती हैं
कम ही महिलाओं के कान पर तिल देखने को मिलता है। जिन लड़कियों के कान पर तिल होता है वे बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये काफी बुद्धिमान होती हैं और इनमें निर्णय लेने की भी अच्छी क्षमता होती है।
एशोआराम होता है पसंद
लड़कियों के कंधे पर तिल का होना भी शुभ माना जाता है। ये जीवन में सारे एशोआराम प्राप्त होने का सूचक माना जाता है। जिन महिलाओं की गर्दन पर तिल होता है वे बुद्धिमान होने के साथ चालाक भी होती हैं। ये कड़ी मेहनत करके जीवन में अच्छा मुकाम हासिल कर लेती हैं।
घर में अचानक बढ़ गए हैं चूहे तो हो जाएं सावधान, देते हैं ये भयानक संकेत
कमर और ठुड्डी पर तिल
जिनके कमर पर तिल होता है ऐसी महिलाएं भी काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिनकी ठुड्डी पर तिल होता है उन महिलाओं का जीवन खुशियों से भरा रहता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।