Mercurys zodiac change 1 ganeshavoice.in बुध दिलाएंगे पैसों की तंगी से छुटकारा, जानिए अपनी राशि से Mercury transit in Capricorn
ग्रह गोचर राशिफल

बुध दिलाएंगे पैसों की तंगी से छुटकारा, जानिए अपनी राशि से Mercury transit in Capricorn

new year banner 2022 mob ganeshavoice.in बुध दिलाएंगे पैसों की तंगी से छुटकारा, जानिए अपनी राशि से Mercury transit in Capricorn

Mercury transit in Capricorn : बुध ग्रह आगामी 29 दिसंबर 2021 को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में पहले से ही शनि देव भी मौजूद हैं। बुध का इस राशि में गोचर कई राशि वालों के लिए खास होने वाला है। लेकिन मुख्य रूप से इस गोचर से इन राशि वालों को लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। इन राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की उम्मीद रहेगी।

Mercurys zodiac change 1 ganeshavoice.in बुध दिलाएंगे पैसों की तंगी से छुटकारा, जानिए अपनी राशि से Mercury transit in Capricorn
Mercury transit

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशि
इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लेखाकार, वित्त क्षेत्र और निवेश बैंकिंग में काम करने वाले लोगों के लिए भी यह अवधि अनुकूल रहने वाली है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो ये समय आपके इस काम के लिए शुभ साबित होगा। इस समय आप अच्छी कमाई कर पाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि
ये गोचर इस राशि के छात्रों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना सकते हैं। धन का संचय कर पाने में आप सफल रहेंगे। अगर आप एक वकील या न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे हैं तो बुध का गोचर आपके लिए काफी शुभ रहेगा। इस समय आपका झुकाव धार्मिक गतिविधियों की ओर ज्यादा रहेगा।

2022 में मिलेगा पैसा या प्यार, कैसी रहेगी लाइफ? जानें एक क्लिक में पूरा हाल

सिंह राशि
इस राशि से जुड़े हुए लोगों को बुध का गोचर बहुत शुभ साबित होगा। सिंह राशि के जातकों के लिए दूसरे और एकादश भाव का स्वामी बुध छठे भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी और आप व्यापार में भी धन अर्जित करने में सफल होंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सिंह राशि भी बुध ग्रह की मित्र राशि है। इलसिए निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और इससे आपको भविष्य में लाभ होगा। बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आप कोई नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं।

कन्या राशि
इस गोचर के दौरान आपको करियर में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से और मन लगाकर पूरा करेंगे। इस दौरान आप कुछ न कुछ नया सीख सकते हैं। लेखन और बोलने की क्षमता में सुधार होगा। इस अवधि में आपको नौकरी में उत्साहजनक परिणाम हासिल होंगे।

2022 में आपके लिए कौन सा महीना शुभ-अशुभ : Lucky Months 2022

तुला राशि
इस राशि से जुड़े हुए लोगों को बुध के राशि परिवर्तन से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। तुला राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है। साथ ही तुला बुध ग्रह की मित्र राशि है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अगर आपका शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ व्यवसाय है तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग भी इस दौरान दिख रहे हैं।

नौकरी में नहीं मिल रहा प्रमोशन तो करें आसान उपाय ! Astro Jobs Tips

वृश्चिक राशि
बुध का गोचर आपके लिए भी शुभ शुभ साबित होगा। अगर आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है। वेतन में वृद्धि कर पाने में आप सफल रहेंगे। बिजसने वाले जातकों के लिए भी ये अवधि अनुकूल साबित होगी। यात्रा से भी अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

Feng shui tips : आप भी बन सकते हैं धनवान, जानें 7 आसान उपाय

मकर राशि
बुध का राशि परिवर्तन मकर राशि में ही होने जा रहा है। इसलिए यह गोचर इस राशि के जातकों को अच्छा साबित होगा। साथ ही मकर राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक लाभ होगा। नए साल की शुरुआत में आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है और मकर बुध ग्रह की मित्र राशि है। इसलिए आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in