Karwa Chauth Saree 1 ganeshavoice.in मैरिज लाइफ को हैप्पी बनाने के लिए राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग : Karwa Chauth 2021
ज्योतिष जानकारी राशिफल व्रत एवं त्यौहार

मैरिज लाइफ को हैप्पी बनाने के लिए राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग : Karwa Chauth 2021

Karwa Chauth 2021 : करवाचौथ 24 अक्टूबर रविवार को है। करवाचौथ का व्रत पति और पत्नी के बीच उनके रिश्ते को मधुर और मजबूत बनाने वाला त्योहार है। पति की दीर्घायु की कामना करके निर्जल और निराहार रहना, महिला का उसके पति की ओर समर्पण और शुभ कामना को दर्शाता है। साथ ही पति द्वारा पत्नी को करवाचौथ व्रत के दिन गिफ्ट लाकर देना, उसके प्रेम भाव को दर्शाता है।

Karwa Chauth Saree 1 ganeshavoice.in मैरिज लाइफ को हैप्पी बनाने के लिए राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग : Karwa Chauth 2021

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

शास्त्रों में इस व्रत को महिलाओं के लिए सौभाग्यवृद्धि का व्रत बताया गया है। ज्योतिष की मानें तो इस दिन सुहागिन महिलाएं काफी साज श्रंगार करती हैं, लेकिन अगर महिलाएं इस दिन राशि के अनुसार वस्त्र के रंग का चयन करेंगी, तो उनका दांपत्य जीवन और भी मधुर हो सकता है।

राशि के अनुसार करें कपड़ों के रंग का चयन

1. मेष राशि की महिलाएं लाल और गोल्डन रंग की साड़ी, लहंगा या सूट पहनकर पूजा करें।

2. वृष राशि की महिलाओं के लिए सिल्वर रंग बेहतर होगा।

3. यदि आपकी मिथुन राशि है तो आप हरा रंग धारण कर सकती हैं। ये आपके लिए काफी शुभ होगा।

चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को, इस राशि के लोग सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित 

4. कर्क राशि की महिलाएं लाल रंग की साड़ी और रंग बिरंगी चूड़ियां पहनें। भगवान को सफेद बर्फी का भोग लगाएं।

5. सिंह राशि वाली महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी या गोल्डन रंग के कपड़े पहनें। इससे आपके पति के बीच प्यार हमेशा बना रहेगा।

6. आपकी अगर कन्या राशि है तो आप लाल, हरी या गोल्डन साड़ी पहनें ताकि दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहे।

इन तारीख को जन्में लोगों पर हमेशा रहती है मां लक्ष्मी की कृपा, क्या आप हैं इनमें शामिल

7. तुला राशि वाली महिलाएं लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के कपड़े पहनें।

8. वृश्चिक राशि वाली महिलाएं लाल रंग सबसे अच्छा है। महरून या गोल्डन रंग का लहंगा, साड़ी या सूट पहनकर भी पूजा कर सकती हैं।

9. धनु राशि वाले आसमानी या पीले रंग के कपड़े पहनें, भगवान आपकी पूजा जरूर स्वीकार करेंगे।

32 बीमारियों में आराम देता है शरद पूर्णिमा का चांद sharad purnima 2021

10. मकर राशि वालों के लिए नीला रंग बहुत शुभ है। नीले रंग की साड़ी या कोई अन्य कपड़े पहनकर आराधना करें।

11. कुंभ राशि वाली महिलाएं भी नीले रंग के वस्त्र पहनें या सिल्वर रंग के कपड़े पहनें।

12. मीन राशि वाली महिलाएं पीले या गोल्डन या दोनों रंग का मिला जुला कोई भी वस्त्र धारण करें। इससे आपकी हर मुराद पूरी होगी।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Karwa Chauth 2021
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in