Mars Transit 2022 : मंगल का राशि परिवर्तन होने वाला है। मंगल अभी वृश्चिक राशि में है। लेकिन 16 जनवरी 2022 को मंगल धनु राशि में प्रवेश करेगा। धनु राशि में मंगल के जाने से कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। साथ ही धन लाभ भी होगा। ज्योतिष के मुताबिक यदि मंगल शुभ स्थिति में है तो इंसान बेहद भाग्यशाली साबित होता है। वहीं अगर मंगल प्रतिकूल या कुंडली के अशुभ भाव में है तो इसका नकारात्मक परिणाम मिलता है। इसकी वजह से सेहत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साल 2022 में मंगल का राशि परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा, इसे जानते हैं।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mars Transit 2022
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। मंगल गोचर के प्रभाव से धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही निवेश से आर्थिक लाभ होगा। इसके अलावा इस राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन मंगलकारी रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
2022 में मंगल का पहला राशि परिवर्तन लाभ की दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। 16 जनवरी 2022 को मंगल के धनु राशि में प्रवेश करते ही धन लाभ होगा। इसके साथ ही बिजनेस या नौकरी में सफलता और यश मिलेगा। मंगल गोचर के दौरान आमदनी बढ़ेगी। इसके अलावा दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
Eyebrows जुड़ी हुई भौंहें देती हैं ये खास संकेत, शादी के बाद होता है कुछ ऐसा
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए भी मंगल का गोचर लाभकारी साबित होने वाला है। मंगल के राशि परिवर्तन से लाभ मिलेगा। इसके अलावा नौकरी और बिजनेस तेजी से उन्नति होगी। व्यापार में निवेश से धन लाभ का योग है। मंगल के इस गोचर से कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo)
मंगल के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है। व्यापार और जॉब में पहले से बेहतर अवसर मिलेंगे। मंगल के शुभ प्रभाव से शादीशुदा लाइफ में खुशहाली आएगी। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
Peacoce Feather : बहुत जल्दी बनेंगे धनवान, घर में इस जगह रखें मोर पंख
मीन राशि (Pisces)
मंगल का राशि परिवर्तन मीन राशि के लिए भी शुभ साबित होने वाला है। जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। इसके अलावा शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। मंगल गोचर के दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत से किए गए हर काम में सफलता मिलेगी। इसके अलावा माता-पिता का साथ मिलेगा। साथ ही आत्मविश्वास मजबूत होगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।